फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India protests security lapse outside Indian high commission in Islamabad

भारत ने किया विरोध: पाकिस्तान में भारतीय दूतावास पर मंडरा रहा खतरा! सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही

Wed, 09 Jun 2021 11:00 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 09 Jun 2021 11:00 AM IST
सार

भारत ने उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान के ढुलमुल रवैये पर अपना विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से हाल ही में भारतीय उच्चायोग के बाहर एक कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
India protests security lapse outside Indian high commission in Islamabad
इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग का भवन - फोटो : Facebook - IndiainPak

विस्तार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था में खासी लापरवाही बरती जा रही है। भारत ने उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान के ढुलमुल रवैये पर अपना विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से हाल ही में भारतीय उच्चायोग के बाहर एक कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मई के अंतिम हफ्ते में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हाई सिक्योरिटी जोन यानी राजनयिक एन्क्लेव में कुछ अजीब गतिविधियों को देखा गया। भारतीय उच्चायोग के बाहर लोगों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें से लोगों को पीपीई किट समेत कोविड-19 राहत सामग्री के बॉक्स उतारते देखा गया। इनमें से एक ने बॉक्स के साथ खड़े होकर तस्वीरें भी क्लिक कीं। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में भारतीय उच्चायोग था। बता दें कि जहां तस्वीरें क्लिक कीं गईं वहां फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन


जानकारी मिली कि उन लोगों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी थे, जिससे यह संदेह पैदा हो गया कि स्थानीय अधिकारियों ने इस अभ्यास में मदद की होगी।  भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान से आधिकारिक तौर पर जांच के लिए कहा है। हालांकि, उस घटना के पीछे का मकसद अब तक पता नहीं चल सका है। बता दें कि उच्चायोग में एक आम पाकिस्तानी नागरिक को भी प्रवेश करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच पाकिस्तान ने मदद की पेशकश की थी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हम कोविड-19 की मौजूदा लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के भाव से कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तेमाल होने वाली कुछ खास सामग्रियों को भेजने के लिए तैयार हैं।


बयान में यह भी कहा गया कि दोनों देश वैश्विक महामारी के कारण उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे त्वरित आपूर्ति के लिए सहयोग के संभावित तरीकों की संभावनाएं तलाश सकते हैं। इससे कुछ दिनों पहले इमरान खान ने भी ट्वीट कर भारत में कोरोना को लेकर एकजुटता दिखाई थी। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के मदद के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed