फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india prevented 150 sikh to go pakistan

भारत ने 150 सिखों को पाकिस्तान जाने से रोका

Fri, 30 Jun 2017 12:05 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 30 Jun 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
india prevented 150 sikh to go pakistan
Sikh community
पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने सीमा पार जाने को इच्छुक 150 सिखों को अनुमति नहीं दी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि ये 150 सिख श्रद्धालु अटारी सीमा पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान का कहना है कि इन यात्रियों के लिए ख़ास ट्रेन की व्यवस्था की गई है फिर भी अनुमति नहीं दी जा रही है। इस मामले में भारत की तरफ अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक पाकिस्तानी उच्चायोग ने राजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान आने को इच्छुक 300 सिख श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी किया था। इनमें से आधे लोग अटारी सीमा पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार यह पहला मौका नहीं है कि पाकिस्तान आने के इच्छुक सिख श्रद्धालुओं को भारत ने रोका है। 2014 में भी इस तरह का एक विवाद पैदा हुआ था जब गुरु अर्जुन देव की सालगिरह मनाने के लिए पाकिस्तान आने वाले यात्रियों को भारतीय अधिकारियों ने ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी।

इस ट्रेन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने भेजा था। तब भारतीय अधिकारियों ने ट्रेन में यात्रा असुरक्षित करार दिया था। बाद में ये यात्री बस से लाहौर आए थे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक धार्मिक यात्रियों को लेकर दोनों देशों के बीच जो समझौता है उसे सुलझाना दोनों देशों की जिम्मेदारी है।


पाकिस्तान का कहना है कि समस्या भारत की तरफ से पैदा हो रही है। सिखों से जुड़े कई धार्मिक महत्व के स्थान पाकिस्तान में हैं। इन धार्मिक स्थानों की यात्रा पर दुनिया भर से सिख बड़ी संख्या में हर साल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed