फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india pak china jointly present credentials to President Jacob Zuma

भारत, पाक और चीन के राजदूतों ने जैकब जुमा को एक साथ सौंपा परिचय पत्र

Sat, 26 Aug 2017 03:35 AM IST
एजेंसी, जोहांसबर्ग
एजेंसी, जोहांसबर्ग Updated Sat, 26 Aug 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
india pak china jointly present credentials to President Jacob Zuma
President Jacob Zuma

दक्षिण अफ्रीका में भारत, पाकिस्तान और चीन के राजदूतों ने राष्ट्रपति जैकब जुमा को एक साथ अपने परिचय पत्र सौंपे। यह अपने आप में एक दुर्लभ मौका था, जब तीनों देशों के राजदूतों ने एक साथ यह औपचारिकता निभाई।

विज्ञापन


Read Also: क्या सच में सहारनपुर के तीन गुप्ता भाई चला रहे साउथ अफ्रीका की सरकार?
विज्ञापन


इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रुचिरा कंबोज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सोहेल खान एक साथ बैठे थे। जबकि चीनी राजदूत लिन सोंगतियान उनके सामने बैठे थे। इस अवसर पर भारत और उसके दो पड़ोसी देशों के बीच चल रहे तनाव का कोई संकेत नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Read Also: ‘अफ्रीकी लोग विदेशी नागरिकों से गलत व्यवहार नहीं करते’

राष्ट्रपति जुमा ने इनके अलावा इस्राइल, चिली, स्पेन, युगांडा और घाना से आए राजदूतों का स्वागत किया। इस समारोह का आयोजन प्रीटोरिया स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में हुआ। जुमा ने राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपने कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका के साथ पारस्परिक लाभकारी संबंधों का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed