वैश्विक मांगों को पूरी करने की ताकत रखते हैं भारत-दक्षिण अफ्रीका : मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां के राष्ट्रपति जैकब जुमा से द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका न सिर्फ एक दूसरे की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि दोनों मिलकर वैश्विक मांगों को भी पूरा करने की ताकत रखते हैं।
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी कई सुझाव दिए। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा उत्पादन के क्षेत्र समेत पुनर्निर्माण, खनन, खनिज जैसे कई क्षेत्रों मेें द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने को लेकर सहमति जताई गई।
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को रक्षा उपकरणों के उत्पादन के लिए एक बेहतरीन मंच के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका व्यापार और निवेश के क्षेत्र में अपने संबंधों को और भी मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देश केमिकल, फार्मास्युटिकल्स, आईटी व अन्य अहम क्षेत्रों मेें इस सहयोग को बढ़ावा दे सकते हैं। इस मौके पर दोनों देशों के बीच आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करने को लेकर भी सहमति बनी। आतंकवाद पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जुमा और मैं इस बात पर सहमत हुए हैं कि आतंकवाद से लड़ने के लिए दोनों देशों को सतर्क रहना होगा और एक दूसरे का सहयोग बनाए रखना होगा।
पीएम मोदी ने एनएसजी में समर्थन के लिए जताया आभार
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए दक्षिण अफ्रीका द्वारा समर्थन जताने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका जैसे अपने मित्र देशों से हमेशा सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।
बापू जितने भारत के, उतने ही दक्षिण अफ्रीका के
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के साथ पत्रकारों को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को भी याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जितने भारत के हैं, उतने ही वह दक्षिण अफ्रीका के भी हैं।
आठ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
दक्षिण अफ्रीका-भारत सीईओ फोरम में दोनों देशों के सीईओ ने आठ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये एमओयू खनन, स्वास्थ्य व बीमा और रक्षा उपकरणों के निर्माण को लेकर हुए। इसके अलावा सस्ती दवाइयों का निर्माण करने के लिए सिप्ला इंडिया और ड्यूब ट्रेड पोर्ट कंपनी के बीच समझौता हुआ। इन सबके इतर आईटी, पर्यटन, खेल और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी कई करार हुए।
Published By Rahul Sankrityayan