{"_id":"59a09f464f1c1b47188b45af","slug":"india-pak-china-jointly-present-credentials-to-president-jacob-zuma","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत, पाक और चीन के राजदूतों ने जैकब जुमा को एक साथ सौंपा परिचय पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत, पाक और चीन के राजदूतों ने जैकब जुमा को एक साथ सौंपा परिचय पत्र
एजेंसी, जोहांसबर्ग
Updated Sat, 26 Aug 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
President Jacob Zuma
दक्षिण अफ्रीका में भारत, पाकिस्तान और चीन के राजदूतों ने राष्ट्रपति जैकब जुमा को एक साथ अपने परिचय पत्र सौंपे। यह अपने आप में एक दुर्लभ मौका था, जब तीनों देशों के राजदूतों ने एक साथ यह औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन
Read Also: क्या सच में सहारनपुर के तीन गुप्ता भाई चला रहे साउथ अफ्रीका की सरकार?
विज्ञापन
इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रुचिरा कंबोज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सोहेल खान एक साथ बैठे थे। जबकि चीनी राजदूत लिन सोंगतियान उनके सामने बैठे थे। इस अवसर पर भारत और उसके दो पड़ोसी देशों के बीच चल रहे तनाव का कोई संकेत नजर नहीं आया।
विज्ञापन
Read Also: ‘अफ्रीकी लोग विदेशी नागरिकों से गलत व्यवहार नहीं करते’
राष्ट्रपति जुमा ने इनके अलावा इस्राइल, चिली, स्पेन, युगांडा और घाना से आए राजदूतों का स्वागत किया। इस समारोह का आयोजन प्रीटोरिया स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में हुआ। जुमा ने राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपने कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका के साथ पारस्परिक लाभकारी संबंधों का निर्माण करेंगे।