फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India no longer regarded democracy, has earned 'electoral autocracy' label: Congress CWC meeting

CWC meeting: मोदी सरकार पर कांग्रेस का वार, कहा- लोगों की हो रही जासूसी, दबाई जा रही विरोध की आवाज

Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रस्ताव पास किया गया।इसमें सरकार पर अदालतों और न्यायाधिकरणों में रिक्तियों को नहीं भरकर न्यायपालिका को कमजोर करने सहित कई आरोप लगाए गए। 

विज्ञापन
India no longer regarded democracy, has earned 'electoral autocracy' label: Congress CWC meeting
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि भारत को अब लोकतंत्र के रूप में नहीं माना जाता है और इसकी पहचान एक  निर्वाचित निरंकुशता वाली बन गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी लोकतांत्रिक दलों से मोदी सरकार का पुरजोर विरोध करने के लिए हाथ मिलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- भारत की पहचान अब लोकतंत्र की नहीं 
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने देश की राजनीतिक स्थिति पर एक प्रस्ताव में कहा कि लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला मोदी सरकार की दुखद और बेशर्म कहानी को बयां करता है। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि भारत को अब एक लोकतंत्र के रूप में नहीं माना जाता है। संसद की अवमानना की गई है। अदालतों और न्यायाधिकरणों में रिक्तियों को नहीं भरकर न्यायपालिका को कमजोर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


स्वतंत्र निकायों को कमजोर करने का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सूचना आयोग, चुनाव आयोग और मानवाधिकार आयोग जैसे स्वतंत्र प्रहरी निकायों को कमजोर कर दिया गया है। छापेमारी और झूठे मामलों के माध्यम से मीडिया को धमकाया जा रहा है। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को धमकाया गया है और उनकी कल्याणकारी गतिविधियां रोक दी गई हैं। लोगों की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का व्यापक रूप से दुरुपयोग किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के जीवन में की गई घुसपैठ 
पेगासस स्पाइवेयर विवाद को लेकर सीडब्ल्यूसी ने कहा कि सरकार ने लोगों के जीवन में घुसपैठ करने के लिए गुप्त रूप से दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया है। लोकतंत्र का हर पहलू कमजोर किया गया है। कांग्रेस पार्टी देश को एक निगरानी और पुलिस राज्य में बदलने के हर भयावह प्रयास का विरोध करेगी। मोदी सरकार में सभी के लिए स्वतंत्रता और न्याय का संवैधानिक वादा एक निराशाजनक उम्मीद में बदल गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed