फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India News and Update 1,182 militants of eight groups handed over arms in Assam

Big News: असम में आठ समूहों के 1,182 उग्रवादियों ने सौंपे हथियार, पढ़िए देश की अहम खबरें

Fri, 07 Jul 2023 07:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 07:38 AM IST
सार

असम के आठ आदिवासी उग्रवादी समूहों से जुड़े लगभग 1,182 कैडरों ने बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन्होंने अपने हथियार और गोला-बारूद पुलिस को सौंप दिए।

विज्ञापन
India News and Update 1,182 militants of eight groups handed over arms in Assam
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के आठ आदिवासी उग्रवादी समूहों से जुड़े लगभग 1,182 कैडरों ने बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन्होंने अपने हथियार और गोला-बारूद पुलिस को सौंप दिए। सीएम ने हथियार डालने वाले सभी उग्रवादी समूहों का स्वागत किया और समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और खासकर असम में शांति स्थापना के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इन उग्रवादी समूहों ने पिछले साल सितंबर में केंद्र व राज्य सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी (एएएनएलए), आदिवासी कोबरा मिलिटेंट ऑफ असम (एसीएमए), आदिवासी पीपुल्स आर्मी (एपीए), बिरसा कमांडो फोर्स (बीसीएफ) और संथाल टाइगर फोर्स संगठनों के उग्रवादियों ने हथियार समर्पण समारोह में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

30 करोड़ की बैंक घोखाधड़ी, रक्षा उत्पाद फर्म के खिलाफ एफआईआर
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर इंडियन बैंक से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में रक्षा उत्पादन से जुड़ी फर्म के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) के वरिष्ठ अधिकारी ने आरोप लगाया है कि एडिगियर इंटरनेशनल ने अपने साझेदारों व गारंटरों के माध्यम से आपराधिक साजिश रचकर बैंक को 31.88 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। इस साल मार्च में, रक्षा मंत्रालय ने परिधान और बुलेटप्रूफ जैकेट निर्माता एडिगियर इंटरनेशनल को सशस्त्र बलों के साथ कोई भी व्यवसाय करने से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की मैंग्रोव अभियान की शुरुआत
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को गुजरात के द्वारका में मैंग्रोव वृक्षारोपण अभियान शुरू किया और कहा कि ऐतिहासिक मैंग्रोव क्षेत्रों की पहचान करने और उन्हें पुनर्स्थापित करने के प्रयासों की आवश्यकता है, जो खराब स्थिति में हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री यहां प्रसिद्ध रुक्मिणी मंदिर के पास 'हरियाली महोत्सव' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से एक अद्वितीय जैव-विविधता संरक्षण मॉडल तैयार किया है।

विज्ञापन

नक्सलियों के लिए 2000 के नोट बदलने जा रहे दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सलियों के लिए दो हजार के नोट बदलने जा रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित मंगू कोर्सा और बिप्लव गितिश सिकदर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 27.62 लाख नकद बरामद किए। इसमें 2000 के 607 नोट, 500 के 3,072 नोट, 200 के सात नोट और 100 रुपये के 106 नोट हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए दर्शन
महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और गणपति के दर्शन किए। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस भी उपस्थित थे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

जस्टिस एसके सिंह को एनजीटी का कार्यवाहक चेयरपर्सन बनाया गया
केंद्र सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति एस के सिंह ट्रिब्यूनल का कार्यवाहक चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उन्हें एनजीटी के चेयरपर्सन जस्टिस एके गोयल की सेवानिवृत्ति के कारण इस पद पर नियुक्त किया गया है। सिंह 1984 में न्यायिक सेवा में शामिल हुए और यूपी के विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीश, रजिस्ट्रार के रूप में काम किया।

नलिनी ने पति की रिहाई के लिए हाईकोर्ट में दी याचिका
राजीव गांधी हत्याकांड में सजा काटने के बाद पिछले साल ही जेल से रिहा हुई नलिनी श्रीहरन ने बृहस्पतिवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। नलिनी ने इसमें कोर्ट से गुहार लगाई कि उसके पति को तिरुचिरापल्ली के विशेष शिविर से रिहा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाए, ताकि वो दोनों साथ रह सकें।

नवंबर में बैंकॉक में होगा विश्व हिंदू सम्मेलन : विहिप
विश्व हिंदू फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाला तीन दिवसीय विश्व हिंदू सम्मेलन (डब्ल्यूएचसी) का आयोजन 24 नवंबर से बैंकॉक में होगा। इस मौके पर हिंदू समुदाय के समक्ष अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए हिंदू भाग लेंगे।

श्रीलंका में भारतीय शेफ की मैनेजर ने की हत्या
श्रीलंका की राजधानी में गाले फेस रेस्टोरेंट में शेफ के तौर पर काम करने वाले भारतीय अजय कुमार की उसके साथी मैनेजर ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात रेस्टोरेंट बंद होने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद धारदार हथियार से अजय कुमार की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed