फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Nepal Ties Foreign Minister Saud says Susta Kalapani only border issue with India

India-Nepal: 'सुस्ता-कालापानी के अलावा भारत के साथ दूसरा सीमा विवाद नहीं'; विदेश मंत्री सऊद ने दिया बड़ा बयान

Sat, 27 Jan 2024 11:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 27 Jan 2024 11:23 PM IST
सार

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर नेपाली विदेश मंत्री एनपी सऊद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुस्ता और कालापानी को छोड़कर भारत के साथ कोई सीमा विवाद नहीं है। विदेश मंत्री सऊद के मुताबिक इसे बड़ा सियासी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन
India Nepal Ties Foreign Minister Saud says Susta Kalapani only border issue with India
नेपाल विदेश मंत्री एनपी सऊद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एनपी सऊद का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े विवाद को बहुत बड़ा राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता है। दोनों देशों की साझा संस्कृति, इतिहास और भूगोल का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सुस्ता और कालापानी को छोड़कर कोई दूसरा सीमा विवाद लंबित नहीं है। नेपाल-भारत मैत्री सोसायटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने भारत के साथ 1800 किलोमीटर से अधिक जमीनी सीमा साझा करते हैं।
विज्ञापन


भारत के साथ लगी नेपाल की सीमा इसलिए भी अहम है क्योंकि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1850 किमी से अधिक सीमा साझा करते हैं। लंबी खुली सीमा के कारण दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद और बहस हो सकती है। हालांकि, दोनों देशों की संयुक्त तकनीकी समिति ने अधिकांश विवादों को सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि सुस्ता और कालापानी-लिपुलेख केवल दो सीमा बिंदु हैं, जिन्हें हल किया जाना बाकी है। बता दें कि 1950 की भारत-नेपाल शांति और मित्रता संधि दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed