{"_id":"69877b02673121793f095993","slug":"india-needs-us-communications-technology-products-for-data-centres-and-ai-piyush-goyal-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Piyush Goyal: गोयल बोले- US से व्यापार समझौते से डाटा सेंटर-एआई को मिलेगा बढ़ावा, आईसीटी उत्पादों का आयात संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Piyush Goyal: गोयल बोले- US से व्यापार समझौते से डाटा सेंटर-एआई को मिलेगा बढ़ावा, आईसीटी उत्पादों का आयात संभव
Sat, 07 Feb 2026 11:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:19 PM IST
सार
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के डाटा सेंटर और एआई विकास के लिए अमेरिका से आईसीटी उत्पादों की जरूरत है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से इन उपकरणों के आयात पर लगी रोक हटेगी और मानक तय होंगे। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि डाटा सेंटर के विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए भारत को अमेरिका से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों की जरूरत है। उन्होंने इसे भारत के लिए समय की मांग बताया।
ये भी पढ़ें: 'भारत-रूस संबंध भरोसे और सम्मान पर आधारित, सहयोग बढ़ाने की जरूरत', रूसी महावाणिज्य दूत का बयान
पीयूषण गोयल क्या कहा?
भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत ने अमेरिकी चिकित्सा उपकरण के व्यापार में आ रही पुरानी बाधाओं को दूर करने और आईसीटी उत्पादों पर लागू प्रतिबंधात्मक आयात लाइसेंस प्रक्रिया को समाप्त करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, समझौते के लागू होने के छह महीने के भीतर यह तय किया जाएगा कि अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय मानक और परीक्षण आवश्यकताएं भारतीय बाजार में स्वीकार्य होंगी या नहीं।
विज्ञापन
गोयल ने बताया समझौता लागू होने से क्या फायदा होगा?
संबंधित वीडियो-

- गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए एनविडिया चिप्स, एआई उपकरण और डाटा सेंटर से जुड़े उत्पाद बेहद अहम हैं।
- उन्होंने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अमेरिका इन महत्वपूर्ण आईसीटी उत्पादों की आपूर्ति पर सहमत हुआ है।
- मंत्री के अनुसार, इन आयातों से डाटा सेंटर, एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में घरेलू उद्योगों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
- भारत अमेरिका से उच्च गुणवत्ता की चिप्स, उपकरण और उन्नत मशीनरी आयात कर सकेगा।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन