फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India needs clear vision to produce new tech, not empty words: Rahul Gandhi

Rahul Gandhi vs PM Modi: 'ड्रोन की क्रांति को समझने में असफल रहे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का सरकार पर हमला

Sat, 15 Feb 2025 12:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा वक्त में युद्ध क्षेत्र और अन्य जगहों पर ड्रोन की उपयोगिता का जिक्र किया। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी क्रांति को समझने में असफल रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ड्रोन और उससे जुड़ी प्रौद्योगिकी को लेकर एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया।

विज्ञापन
India needs clear vision to produce new tech, not empty words: Rahul Gandhi
Rahul Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा तो है, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के लिए नई तकनीक में औद्योगिक कौशल विकसित करने की जरूरत है। इसके लिए उसे मजबूत उत्पादन आधार की जरूरत है। इसके लिए खोखले शब्दों की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'भारत के युवाओं के लिए आगे आने और यह सुनिश्चित करने का समय है कि भारत पीछे न छूटे।'

विज्ञापन


ड्रोन की उपयोगिता का जिक्र किया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा वक्त में युद्ध क्षेत्र और अन्य जगहों पर ड्रोन की उपयोगिता का जिक्र किया। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी क्रांति को समझने में असफल रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ड्रोन और उससे जुड़ी प्रौद्योगिकी को लेकर एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया।
विज्ञापन


बैटरी, मोटर और ऑप्टिक्स का जिक्र
उन्होंने कहा, 'ड्रोन ने संचार के लिए बैटरी, मोटर और ऑप्टिक्स के संयोजन से युद्ध के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। ड्रोन सिर्फ प्रौद्योगिकी नहीं हैं, बल्कि वे एक मजबूत औद्योगिक प्रणाली द्वारा संचालित निचले स्तर के नवाचार हैं। उन्होंने युद्ध क्षेत्र को ही बदल दिया है। टैंक, तोपखाने और यहां तक कि विमान वाहक को कम प्रासंगिक बना दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'प्रतिस्पर्धी नई प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल कर रहे'
राहुल ने कहा कि यह क्रांति सिर्फ युद्ध के बारे में नहीं है- यह उद्योग, एआई (कृत्रिम मेधा) और प्रौद्योगिकी की अगली पीढ़ी के बारे में है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री मोदी इसे समझने में असफल रहे हैं, जबकि वह टेलीप्रॉम्प्टर की मदद से भाषण देते हैं। हमारे प्रतिस्पर्धी नई प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल कर रहे हैं।


'असली शक्ति सिर्फ ड्रोन बनाने में नहीं'
उन्होंने कहा कि असली शक्ति सिर्फ ड्रोन बनाने में नहीं है, बल्कि ‘इलेक्ट्रिक’ मोटर, बैटरी, ‘ऑप्टिक्स’ और उत्पादन नेटवर्क को नियंत्रित करने में भी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'यदि हम उत्पादन को नियंत्रित नहीं करते हैं तो हम एआई या प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्व नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed