फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Meteorological Dept issues alert over emergence of cyclone Pabuk into the Andaman Island

थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद अंडमान की तरफ बढ़ा तूफान ‘पाबुक’, यलो अलर्ट

Sat, 05 Jan 2019 12:03 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: अजय सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India Meteorological Dept issues alert over emergence of cyclone Pabuk into the Andaman Island
pabuk cyclone - फोटो : social media

चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों की तरफ बढ़ने के साथ ही द्वीपसमूह को ‘येलो’ अलर्ट पर रखा गया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

loader

चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों की तरफ बढ़ने के साथ ही द्वीपसमूह को ‘येलो’ अलर्ट पर रखा गया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मौसम के एक बुलेटिन के हवाले से बताया कि चक्रवातीय तूफान ‘पाबुक’ के चलते अंडमान द्वीपसमूहों, अंडमान सागर और मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में सात जनवरी तक सागर उफान पर रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि थाईलैंड की खाड़ी एवं पड़ोसी क्षेत्रों से उठा तूफान ‘पाबुक’ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है। अधिकारी ने बताया कि रविवार तक निकोबार द्वीपसमूहों के ऊपर समुद्री स्थितियां खराब रहेंगी। अंडमान द्वीपसमूह के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने सात जनवरी तक अंडमान सागर और मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों और आठ जनवरी तक मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने की गतिविधियों को पूरी तरह निलंबित रखने की सलाह दी है।

 
अंडमान में येलो वॉर्निंग जारी

मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान सागर में पहुंचने के बाद तूफान अपनी दिशा बदल लेगा और अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा। इसके खतरे को देखते हुए विभाग ने येलो वॉर्निंग जारी कर दी है। इस तरह की वॉर्निंग में लोगों को सचेत किया जाता है कि कुछ हो सकता है। 

80 हजार को बचाने की कोशिश जारी

pabuk cyclone
pabuk cyclone - फोटो : social media
थाईलैंड के नखेन सी थम्मारात प्रांत में तूफान ने भारी तबाही मचाही हुई है। अभी तक करीब 7 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं करीब 80 हजार से अधिक लोगों को बचाने का अभियान अभी भी जारी है।

कई लोकप्रिय द्वीप प्रभावित

तूफान के बारे में बताते हुए आपदा रोकथाम एवं शमन विभाग के मंत्री उधोमपोर्न कान ने कहा कि इस तूफान से पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय द्वीप भी प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते उड़ानें और नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के साइक्लोन सेंटर का कहना है कि ये तूफान 6 जनवरी की शाम या रात तक अंडमान द्वीप समूह को पार कर लेगा। द्वीप समूह को पार करते वक्त हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटे होगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस द्वीप समूह को पार करने के बाद तूफान पहले उत्तर-पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ मुड़कर म्यांमार कोस्ट की तरफ मुड़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ये तूफान 7 या 8 जनवरी को बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed