फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India may start getting Rafale jets sooner than 36 months as Pak gets aggressive

पाक से टकराव को देखते हुए फ्रांस तय समय से पहले देगा भारत को राफेल

Sun, 02 Oct 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
India may start getting Rafale jets sooner than 36 months as Pak gets aggressive
- फोटो : getty

पाकिस्तान की नापाक हरकतों से जूझ रही भारतीय सेना के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सबसे खतरनाक माने जा रहे राफेल लड़ाकू विमान वायुसेना के बेड़े में जल्द शामिल हो सकते हैं। पाक से चल रही तनातनी इसकी बड़ी वजह है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस बात की जानकारी खुद रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने दी। भारत ने फ्रांस से इन विमानों को लेने की डील की है। फ्रांस ने डील के तहत 36 महीने में विमान सप्लाई शुरू करने का समय मांगा था। लेकिन परिकर की मानें तो भारत को राफेल विमान अब बहुत जल्द मिल जाएंगे।

विज्ञापन


भारत राफेल विमानों को अपनी सेना में शामिल करने के लिए अर्से से प्रयासरत है। आखिरकार पिछले शुक्रवार को फ्रांस के साथ डील पर दस्तखत हो गए। भारत के और फ्रांस के बीच 7.87 बिलियन यूरो में यह डील हुई। खास बात यह है कि फ्रांस विमानों को भारत की जरूरतों के हिसाब से तैयार कर रहा है। ये विमान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर घातक साबित होंगे, ऐसा जानकारों का मानना है।
विज्ञापन


राफेल हवा से हवा में मार करने वाली उल्का मिसाइलों से लैस होंगे जो दृश्य सीमा से परे यानी अंधेरे में भी लक्ष्य को भेद देंगी। इन मिसाइलों की रेंज 150 किलोमीटर की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विमान अपने देश की सीमा से ही पाक को कर देगा नेस्तनाबूत

India may start getting Rafale jets sooner than 36 months as Pak gets aggressive
भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल विमानों का मतलब है कि अपने देश की सीमा के भीतर से ही पाकिस्तान को निशाना बनाया जा सकेगा। पड़ोसी मुल्क चीन भी भारत की इस डील से दहशत में है, क्योंकि चीन के भी कई इलाके राफेल से दागी जाने वाली मिसाइलों की जद में आते हैं।

इसी के उलट पाकिस्तान के पास विमान से दागी जाने वाली जो मिसाइलें हैं, उनकी रेंज 80 किलोमीटर है। 

भारत को मिलने वाले राफेल विमानों में हवा से जमीन पर करीब 300 किलोमीटर तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलें भी लैस होंगी। कहा जा रहा है कि राफेल डील पूरी करने में 66 महीने लगेंगे।

राफेल का मतलब तूफान

India may start getting Rafale jets sooner than 36 months as Pak gets aggressive

राफेल एक फ्रेंच शब्द है, जिसका मतलब होता है तूफान। यह लड़ाकू विमान दुश्मन को मिनटों में खाक कर देता है। राफेल में हवा से हवा में मारने वाली 6 मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। राफेल का निशाना इतना अचूक है कि ये 55 हजार फीट की ऊंचाई से भी पूरी एक्यूरेसी के साथ बम गिरा सकता है।

राफेल जब हथियारों से लैस होकर दुश्मन की ओर बढ़ेगा तो हिंदुस्तान की ताकत दोगुनी हो जाएगी। दुश्मनों के बीच खौफ के दूसरे नाम राफेल को ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ने में महारत हासिल है। पलक झपकते ही हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच छिपे दुश्मन को ये खत्म कर देगा। 

एक मिनट में 60,000 फुट की ऊंचाई तक जा सकता है राफेल

India may start getting Rafale jets sooner than 36 months as Pak gets aggressive
राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह 2200 से 2500 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। राफेल इस्लामाबाद और बीजिंग में बमबारी कर चार घंटे के अंदर नई दिल्‍ली वापस आ सकता है। इस्लामाबाद की नई दिल्‍ली से दूरी करीब 691 किलोमीटर है, जबकि बीजिंग की दूरी 3230 किमी।

राफेल इस्‍लामाबाद जाकर 40 मिनट में लौट सकता है, जबकि बीजिंग की दूरी तय करने में उसे सिर्फ तीन घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed