फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India launches Operation Sadbhav to assist Myanmar Laos Vietnam affected by Typhoon Yagi

Typhoon Yagi: तूफान प्रभावित म्यांमार-लाओस और वियतनाम के लिए ऑपरेशन सद्भाव लॉन्च, भारत ने भेजी राहत सहायता

Mon, 16 Sep 2024 12:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:41 AM IST
सार

इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून यागी ने एक सप्ताह पहले म्यांमार, लाओस और वियतनाम में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें कथित तौर पर वियतनाम में 170 से अधिक और म्यांमार में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, टाइफून यागी के बाद तीनों दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के विभिन्न हिस्से भारी बाढ़ से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
India launches Operation Sadbhav to assist Myanmar Laos Vietnam affected by Typhoon Yagi
भारतीय वायुसेना के विमान में राहत सामग्री लोड करते हुए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत ने टाइफून यागी तूफान से प्रभावित म्यांमार, लाओस और वियतनाम की मदद के लिए रविवार को ऑपरेशन सद्भाव लॉन्च किया। इसके तहत, दक्षिणपूर्व एशियाई देशों को विनाशकारी प्रभाव से निपटने में मदद के लिए भारत ने तत्काल मानवीय राहत सहायता भेजी। 

विज्ञापन

इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून यागी ने एक सप्ताह पहले म्यांमार, लाओस और वियतनाम में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें कथित तौर पर वियतनाम में 170 से अधिक और म्यांमार में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, टाइफून यागी के बाद तीनों दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के विभिन्न हिस्से भारी बाढ़ से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन

India launches Operation Sadbhav to assist Myanmar Laos Vietnam affected by Typhoon Yagi
राहत सामग्री लोड करते हुए जवान - फोटो : पीटीआई

एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप भेजी राहत सहायता
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि ऑपरेशन सद्भाव भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के अनुरूप, आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ) क्षेत्र के भीतर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) में योगदान करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। भारत ने वियतनाम को 1000000 अमेरिकी डॉलर और लाओस को 100000 अमेरिकी डॉलर की मानवीय राहत सहायता भेजी है।

India launches Operation Sadbhav to assist Myanmar Laos Vietnam affected by Typhoon Yagi
विमान में राहत सामग्री लोड करते जवान - फोटो : पीटीआई

म्यांमार को 10 टन और वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सूखा राशन, कपड़े और दवाओं सहित 10 टन सहायता भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सतपुड़ा पर म्यांमार भेजी गई। भारतीय वायु सेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने लाओस तक 10 टन राहत सामग्री पहुंचाई, जबकि वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी जा रही है।

जयशंकर ने एक्स पर कहा, 'भारत ने ऑपरेशन सद्भाव लॉन्च किया है। टाइफून यागी से प्रभावित लोगों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए भारत म्यांमार, वियतनाम और लाओस को सहायता भेज रहा है। सूखा राशन, कपड़े और दवाइयों सहित 10 टन सहायता आज भारतीय नौसेना आईएनएस सतपुड़ा से म्यांमार के लिए रवाना हुई।'

विज्ञापन

India launches Operation Sadbhav to assist Myanmar Laos Vietnam affected by Typhoon Yagi
राहत सामग्री लोड करते जवान - फोटो : पीटीआई

जयशंकर ने कहा, वियतनाम को भेजी जा रही राहत साहयता में जल शोधन सामग्री, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई के बर्तन, सौर लालटेन सहित 35 टन सहायता शामिल है। वहीं, लाओस के लिए 10 टन सहायता में जेनसेट, जल शोधन आइटम, स्वच्छता आपूर्ति, मच्छरदानी, कंबल और स्लीपिंग बैग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed