फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is the best model of secularism says Vice-president elect Venkaiah Naidu

अंसारी बोले- अल्पसंख्यकों में बेचैनी, नायडू ने कहा- भारत धर्मनिरपेक्षता का आदर्श

Thu, 10 Aug 2017 10:03 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 10 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
India is the best model of secularism says Vice-president elect Venkaiah Naidu
हामिद अंसारी, वेंकैया नायडू - फोटो : Amar Ujala
देश के नवनिर्वाचित 13वें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की बात को नकारते हुए गुरुवार को कहा कि भारत धर्मनिरपेक्षता का सबसे अच्छा मॉडल है। नायडू ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से अब राजनीति में 3सी- कैश, कास्ट और कम्यूनिटी ने घर कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति में 4 सीएस- कैरेक्टर, कैलिबर, क्षमता और आचरण के वापस आने की बहुत जरूरत है। बताते चलें कि इसके पहले राज्यसभा से अपनी विदाई पर अंतिम भाषण देते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपरोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके अलावा एक दिन राज्यसभा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में भी हामिद अंसारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन
 

वरिष्ठ पत्रकार करन थापर के साथ बात करते हुए अंसारी ने कहा था कि देश के मुसलमानों में बेचैनी की भावना और असुरक्षा का बोध है। उन्होंने आगे कहा था कि देश में ‘स्वीकार्यता का माहौल’ खतरे में है। अंसारी ने यहां तक कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों के सामने भी असहिष्णुता के मुद्दे को उठाया था। अंसारी ने कहा था कि नागरिकों की भारतीयता पर सवाल किया जाना एक परेशानी पैदा करने वाली सोच है।
नए उत्तरदायित्व में मुझे राजनीति पर बात नहीं करनी चाहिए: नायडू
अंसारी ने इंटरव्यू में पीट-पीट कर की जाने वाली हत्याओं, घर वापसी जैसे मामलों और तर्कवादियों की हत्याओं को भारतीय मूल्यों के खात्मे जैसा करार दिया। सरकारों पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा, ये मामले ऐसे थे जिनसे लग रहा था कि अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग जगहों पर सामान्य कानून को लागू करने में शासन असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed