फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is among the worst regional offenders in corruption Transparency International report

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल: भ्रष्टाचार में भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को पछाड़ा

Thu, 22 Feb 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
 India is among the worst regional offenders in corruption Transparency International report
भारत भ्रष्टाचार के मामले में हर साल नई सीढ़ियां चढ़ रहा है। दुनिया के भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के मुताबिक भ्रष्टाचार में भारत का स्थान हर साल बढ़ता जा रहा है। 2016 में यह 79वें स्थान पर था और अब 81वें नंबर पर पहुंच गया है। 2017 में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 180 देशों में सर्वे किया है, जिसमें भारत का नंबर 81वां है। जबकि 2016 में 176 देशों के बीच यह सर्वे किया गया था और तब भारत का स्थान 79वां था। इसके एक साल पहले 2015 में 76वां स्थान था।
विज्ञापन


हालांकि 2013-14 में भारत का स्कोर बेहतर हुआ था। 2015 के 38 अंकों के मुकाबले भारत को इस बार भी 40 अंक मिले हैं, जो पिछले कई वर्षों से इसी स्थान पर बना हुआ है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत के मुकाबले थोड़ा कम भ्रष्टाचारी है। पाकिस्तान ने भ्रष्टाचार इंडेक्स में 100 में से 32 अंक प्राप्त किए हैं वहीं बांग्लादेश को 28 अंक मिले हैं। जबकि चीन भ्रष्टाचार के मामले में भारत से 1 अंक ज्यादा प्राप्त किया है। और उसकी रैंकिग 41 है। 
विज्ञापन


करप्शन परसेप्शंस इंडेक्स बर्लिन स्थित संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल हर साल यह रिपोर्ट जारी करती है। संस्था के मुताबिक, यह एक जटिल इंडेक्स है जिसमें अलग अलग संस्थानों के जरिये जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर भ्रष्टाचार का अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे देश भी हैं जहां भारत से अधिक भ्रष्टाचार है

 India is among the worst regional offenders in corruption Transparency International report
इसमें 0 से 100 तक आंकड़ा जारी किया जाता है जिसमें 0 का मतलब सबसे अधिक भ्रष्टाचार जबकि 100 का मतलब साफ-सुथरा होना था। और इस बार भी भारत के लोगों ने भ्रष्टाचार के मामले में इसे 40 अंक दिए। 

वैसे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे देश भी हैं जहां भारत से अधिक भ्रष्टाचार है। इसमें न्यूजीलैंड और सिंगापुर ने 100 में 89 और 84 अंक प्राप्त किया और भ्रष्टाचारी देशों की सूचि में अव्वल रहे। जबकि सोमालिया को दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के अधिकतर देश इस इंडेक्स में 50 से कम अंक मिले हैं जबकि दुनिया का औसत अंक 43 था।  टीआई ने कहा है 2017 में इंडेक्स से पता चलता है कि दुनिया के कई देशों में आज भी भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं। वहीं एशिया प्रशांत क्षेत्रों के कई देशों में पत्रकारों, समाजसेवकों, विपक्ष दल के नेताओं और कानून से जुड़े लोगों तक को धमकाया गया है।यहां तक की उनकी हत्या तक कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed