फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India important for New Zealand's prosperity, security: PM Christopher Luxon News In Hindi

India-New Zealand Ties: दिल्ली में बोले PM लक्सन- भारत हमारे लिए आर्थिक गेम-चेंजर; विदेश मंत्री से की मुलाकात

Sun, 16 Mar 2025 11:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 16 Mar 2025 11:44 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आज भारत पहुंचे। जहां कल वे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करने वाले है। हालांकि इसस पहले आज ही उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। साथ ही भारत को न्यूजीलैंड के लिए आर्थिक गेम-चेंजर बताया। 

विज्ञापन
India important for New Zealand's prosperity, security: PM  Christopher Luxon News In Hindi
एस जयशंकर और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को न्यूजीलैंड के व्यापार और समुदाय के नेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के आर्थिक और अन्य विकास के लिए भारत की महत्वपूर्णता की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को न्यूजीलैंड की समृद्धि और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार और निवेश करने से न्यूजीलैंड को बहुत फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। जहां सोमवार को वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे। साथ ही 'रायसीना डायलॉग' के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पहुंचने पर होले लक्सन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत न्यूजीलैंड के लिए एक महत्वपूर्ण देश है, जो उसकी समृद्धि, सुरक्षा और समाज के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि भारत न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ा आर्थिक अवसर प्रदान करता है। इसलिए वह भारत में व्यापार और समुदाय के नेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें:- UP News: राम मंदिर ट्रस्ट ने पेश की आय व्यय की रिपोर्ट, पांच साल में खर्च किए 2150 करोड़; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

एफटीए वार्ता की शुरूआत का एलान
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता से पहले, दोनों देशों ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता शुरू करने का ऐलान किया। यह समझौता 2022 में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद भारत का ओशिनिया क्षेत्र में दूसरा महत्वपूर्ण व्यापार सौदा होगा।

विदेश मंत्री एस जसशंकर ने की मुलाकात
लिक्सन के नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। अपने मुलाकात के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह लक्सन की भारत के साथ रिश्ते और साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। जयशंकर ने यह भी कहा कि वे लक्सन की रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी का इंतजार कर रहे हैं।

द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों के मजबूती पर जोर
इसके अलावा लक्सन ने भारत के साथ एक मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने और द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का इरादा जताया। उन्होंने कहा था कि वह भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं और इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इसके साथ ही, लक्सन ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शक्ति बताया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से इस विषय पर चर्चा करने की इच्छा जताई कि हम इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए और क्या कदम उठा सकते हैं।

पीयूष गोयल ने एफटीए की घोषणा पर जताई खुशी
इसके साथ ही न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथ वार्ता करने के बाद, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम इस समझौते की वार्ता शुरू कर रहे हैं, जो हमारी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह व्यापार संबंधों को और मजबूत करने और आर्थिक अवसरों को बढ़ाने के हमारे साझा उद्देश्य को दिखाता है।

ये भी पढ़ें:-PM Modi Podcast: संघ की अहमियत, पाकिस्तान के धोखे से लेकर ट्रंप और चीन तक, पढ़ें पीएम मोदी ने क्या क्या कहा

एफटीए वार्ता के उद्देश्य पर जोर
गोयल ने ये भी कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है और यह 2024-2025 के दौरान 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा। साथ ही उन्होंने एफटीए वार्ता के उद्देश्य पर जोर देचे हुए बताया कि इससे व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए नए अवसर खोलना है, जिससे दोनों देशों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed