Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has become a hub for social media, with Indians active for 2 hours and 28 minutes daily

Social Media: सोशल मीडिया का अड्डा बना भारत, भारतीय रोजाना 2 घंटे 28 मिनट सक्रिय; अमेरिका-यूरोप में यूजर घटे

Tue, 07 Oct 2025 08:18 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 08:18 AM IST
सार

भारत में सोशल मीडिया का क्रेज चरम पर है, जबकि अमेरिका और यूरोप में इसमें गिरावट देखी गई है। ग्लोबल वेब इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की युवा आबादी और मोबाइल-केंद्रित जीवनशैली इसे दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया उपभोक्ता बना रही है। औसतन भारतीय रोज 2 घंटे 28 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं, जो वैश्विक औसत से कहीं अधिक है।

विज्ञापन
India has become a hub for social media, with Indians active for 2 hours and 28 minutes daily
सोशल मीडिया (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी देशों में जहां सोशल मीडिया के प्रति रुचि धीरे-धीरे कम हो रही है, वहीं भारत में इसका आकर्षण अब भी चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय डेटा एनालिसिस कंपनी ग्लोबल वेब इंडेक्स (जीडब्ल्यूआई) की रिपोर्ट के अनुसार भारत की युवा आबादी और मोबाइल फर्स्ट जीवनशैली ने देश को सोशल मीडिया की लत का सबसे बड़ा उपभोक्ता बना दिया है जबकि अमेरिका और यूरोप में उपयोग घट रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की महामारी के दौरान सोशल मीडिया उपयोग चरम पर था, पर उसके बाद अमेरिका और यूरोप में इसमें 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इसके विपरीत भारत में यह ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। भारत की औसत आयु महज 28.8 वर्ष है, जिससे यह दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र बनता है। यही युवा वर्ग डिजिटल उपभोग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है। औसतन प्रत्येक भारतीय यूजर रोजाना 2 घंटे 28 मिनट सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है  जो वैश्विक औसत 2 घंटे 9 मिनट और अमेरिकी औसत 1 घंटे 46 मिनट से काफी अधिक है। प्लेटफार्म्स की प्राथमिकता पूरी तरह मोबाइल-केंद्रित और वीडियो-प्रधान हो चुकी है।  व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम शीर्ष पर हैं। रील्स और शॉर्ट्स जैसी छोटी वीडियो फार्मेट्स ने युवाओं का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है।
विज्ञापन


मार्केट विश्लेषक जीडब्ल्यूआई  के अनुसार भारत के लगभग 70 प्रतिशत डिजिटल उपयोगकर्ता शॉर्ट-फार्म वीडियो देखते हैं, जबकि पश्चिम में यह अनुपात अब घटकर 40 प्रतिशत से भी नीचे चला गया है।रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका और यूरोप के युवाओं में अब सोशल मीडिया को लेकर थकान और पछतावा दिखने लगा है। वहां सोशल मीडिया का बिंज-स्क्रॉलिंग अब क्रिंज यानी असहज या शर्मनाक माना जा रहा है। कई युवा अब डिजिटल डिटॉक्स की ओर जा रहे हैं। किताबें पढ़ना, ऑफलाइन शौक अपनाना और शारीरिक गतिविधियों में समय देना उनकी नई प्राथमिकता बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन बढ़ने से यूजर्स परेशान
रिपोर्ट के अनुसार अब अधिकांश यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की गुणवत्ता घट रही है। वीडियो एल्गोरिद्म असंगत हैं, विज्ञापनों की बाढ़ है और वास्तविक इंटरैक्शन कम होते जा रहे हैं। फिर भी एंगेजमेंट मेट्रिक्स यानी आंकड़े ऊंचे दिखते हैं क्योंकि लोग इन ऐप्स पर अधिक समय बिताने के बावजूद, असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।
भारत में सोशल मीडिया की पहुंच...जून 2025 में भारत के 95 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर थे, जिनमें से 60% से अधिक सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। 16 से 34 वर्ष के बीच की आयु वर्ग भारत की सोशल मीडिया जनसंख्या का लगभग 70% हिस्सा है।


भारत में सोशल मीडिया की पहुंच
जून 2025 में भारत के 95 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर थे, जिनमें से 60% से अधिक सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। 16 से 34 वर्ष के बीच की आयु वर्ग भारत की सोशल मीडिया जनसंख्या का लगभग 70% हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed