फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India happy with decision to increase OPEC oil production

ओपेक के तेल उत्पादन बढ़ाने के निर्णय से भारत खुश

Tue, 26 Jun 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
India happy with decision to increase OPEC oil production

भारत ने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के 10 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने के फैसले पर आज खुशी जतायी। दुनिया के तीसरे सबसे उपभोक्ता देश ने कहा कि संगठन ने बाजार का संज्ञान लिया और यह भारत जैसे उपभोक्ता देशों के लिये सकारात्मक संकेत है। अमेरिका से लेकर भारत और चीन के तेल के बढ़ते मूल्य पर चिंता जताने के बाद ओपेक ने पिछले सप्ताह तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जतायी। प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ हम खुश हैं क्योंकि ओपेक ने पहली बार बाजार की स्थिरता (कीमत में) को संज्ञान में लिया है। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ कीमत मांग एवं आपूर्ति पर निर्भर है लेकिन एक उपभोक्ता देश के रूप में भारत इस बात से खुश है कि उन्होंने हमारी अपेक्षाओं का ध्यान रखा। 

विज्ञापन


ओपेक 10 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जतायी। इससे बाजार में करीब 600,000 बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति बढ़ेगी जो वैश्विक आपूर्ति का केवल 0.5 प्रतिशत है। वियना में तेल निर्यातक देशों के संगठन की बैठक में किये गये निर्णय से तेल कीमतों में कमी आयी। जहां ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.7 प्रतिशत घटकर 74.25 प्रति बैरल पहुंच गया वहीं यूएय वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल वायदा का मूल्य 0.2 प्रतिशत घटकर 68.42 डालर बैरल रहा। इससे पहले , 20 जून को ओपेक सेमिनार में प्रधान ने तेल एवं गैस के उचित मूल्य की वकालत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed