फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Facing Record Coronavirus Daily Cases, Maharashtra reports 49447 new COVID 19 cases in last 24 hours, know all updates

महाराष्ट्र में कोरोना : 24 घंटे में 50 हजार के करीब नए मामले आए, 277 लोगों की मौत

Sat, 03 Apr 2021 10:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 03 Apr 2021 10:00 PM IST
सार

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जानकारी दी गई है कि प्रदेश में संक्रमण से बीते 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
India Facing Record Coronavirus Daily Cases, Maharashtra reports 49447 new COVID 19 cases in last 24 hours, know all updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,53,523 हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रदेश में संक्रमण से बीते 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 37,821 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अब तक कुल सक्रिय मामले 4,01,172 हैं, कुल स्वस्थ लोग 24,95,315 हैं और अब तक 55,656 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार शाम 8 बजे तक देशभर में कुल 7,44,42,267 वैक्सीन की डोज दी गई है। 
विज्ञापन


मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले, 17 सितंबर 2020 को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 24,619 नए मामले सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 1,84,404 और जांच होने के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 2,03,43,123 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर अब 84.49 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है। बयान में कहा गया है कि 277 मौतों में से 132 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं। दिन के दौरान कुल 37,821 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 24,95,315 हो गई। राज्य अब 4,01,172 उपचाराधीन मामले हैं।

नागपुर में बीते 24 घंटे में 3720 लोग संक्रमित
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में 3720 नए मामले के साथ 47 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3567 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3567 नए मामले आए हैं और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं स्वस्थ लोगों की बात करें तो इनकी संख्या 2904 है।

पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर अब हर रविवार को रहेगा बंद

ओडिशा में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर सैनिटाइजेशन के लिए हर रविवार (4 अप्रैल से) सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा।

इंदौर में मास्क नहीं पहनने वालों को अस्थाई जेल 
मध्य प्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है।  इंदौर के डीआईजी ने बताया कि जो लोग मास्क और कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उन्हें खुली जेल भेज रही है। सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करे। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

बिहार में पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद
बिहार सरकार ने पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिए हैं। कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बची हुई परीक्षा ली जाएगी। वहीं अप्रैल के अंत तक विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर रोक होगी।

तमिलनाडु : 3446 नए मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 3,446 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,834 लोग ठीक हुए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। यहां 20,204 सक्रिय मामले हैं। कुल 8,63,258 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 12,764 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश : 2839 नए मामले
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,839 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,791 लोग ठीक हुए हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। यहां 20,369 सक्रिय मामले हैं। कुल 2,79,275 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 4,029 लोगों की मौत हुई है।

हरियाणा : 1959 नए मामले
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 1,959 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,184 लोग ठीक हुए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। यहां 11,787 सक्रिय मामले हैं। कुल 2,81,258 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 3,184 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब : 2705 नए मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटों में 2,705 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,781 लोग ठीक हुए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। यहां 25,314 सक्रिय मामले हैं। कुल 2,16,108 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 7,032 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड : 439 नए मामले
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 439 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 176 लोग ठीक हुए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। यहां 2,638 सक्रिय मामले हैं। कुल 95,825 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,725 लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश : 1398 नए मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,398 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 787 लोग ठीक हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। यहां 9,417 सक्रिय मामले हैं। कुल 8,89,295 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 7,234 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 9,05,946 मामले सामने आ चुके हैं।

गुजरात : 2,815 नए मामले आए

गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 2,815 नए मामले सामने आए, जो अब तक किसी एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,563 हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 2,640 मामले आए थे, पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

झारखंड : 873 नए मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटों में 873 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 161 लोग ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। यहां 4,613 सक्रिय मामले हैं। कुल 1,20,723 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,122 लोगों की मौत हुई है। 

राजस्थान : 1675 नए मामले
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 1,675 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 418 लोग ठीक हुए हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। यहां 11,738 सक्रिय मामले हैं। कुल 3,23,031लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 2,827 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed