बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया दिखाएगा भारत का आधिकारिक चैनल डीडी इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बांग्लादेश के साथ एक समझौता किया है। मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए समझौते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डीडी इंडिया को अब बांग्लादेश टीवी पर दिखाया जा सकेगा। इसके बदले, भारत में भी बांग्लादेश आधिकारिक चैनल उपलब्ध होंगे।
जावड़ेकर ने बताया कि हमने दक्षिण कोरिया के साथ भी समझौता किया है, जहां डीडी इंडिया को दिखाया जाएगा। हम दक्षिण कोरियाई केबीएस चैनल को भी अनुमति देंगे, यह भारत में उपलब्ध होगा। जावड़ेकर के मुताबिक पड़ोसी देशों के साथ यह आपसी सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
बता दें कि डीडी इंडिया एक भारतीय उपग्रह टेलीविजन चैनल है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर प्रसारण देना है।
Union I&B Minister Prakash Javadekar: We have entered into agreement with South Korea also, where South Korea will show DD India & we will also allow South Korean KBS channel, it will be available in India. This mutual cooperation with neighboring countries is very important. https://t.co/oAWOnMuyry
— ANI (@ANI) June 19, 2019