फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Defence Spending Rises 5th Largest Military Spender globally defence budget rise china us comparison

SIPRI Report: भारत का रक्षा खर्च 8.9 फीसदी बढ़ा, बना दुनिया का 5वां सबसे अधिक सैन्य खर्च वाला देश

Tue, 28 Apr 2026 05:56 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 28 Apr 2026 05:56 AM IST
सार

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। साल 2025 में भारत ने रक्षा पर 92.1 अरब डॉलर खर्च किए।अमेरिका अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
India Defence Spending Rises 5th Largest Military Spender globally defence budget rise china us comparison
रक्षा बजट के मामले में भारत पांचवें नंबर पर - फोटो : नोटबुक / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बन गया है। वर्ष 2025 में भारत का सैन्य खर्च 8.9 प्रतिशत बढ़कर 92.1 अरब डॉलर हो गया। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में वैश्विक सैन्य खर्च 2,887 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह लगातार 11वां साल है जब वैश्विक सैन्य खर्च में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ज्यादा खर्च करने वाले पांच देशों में अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत शामिल हैं, जिनका वैश्विक खर्च में कुल योगदान 58 प्रतिशत है।
विज्ञापन


भारत के रक्षा खर्च में वृद्धि की एक बड़ी वजह पिछले मई में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष बताया गया है, जिसमें लड़ाकू विमान, ड्रोन व मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ। इसी के चलते पाकिस्तान का सैन्य खर्च भी 11 प्रतिशत बढ़कर 11.9 अरब डॉलर हो गया। पाकिस्तान ने चीन से नए हथियार भी खरीदे। वैश्विक स्तर पर सैन्य खर्च का बोझ (जीडीपी के अनुपात में) 2.5 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो 2009 के बाद सबसे अधिक है। प्रति व्यक्ति औसतन 352 डॉलर सैन्य खर्च किया गया। एजेंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका का सैन्य खर्च 7.5 फीसदी घटा
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का सैन्य खर्च 7.5 प्रतिशत घटकर 954 अरब डॉलर रहा, जिसका कारण यूक्रेन को नई वित्तीय सहायता का न मिलना बताया गया। इसके विपरीत यूरोप में 14 प्रतिशत और एशिया व ओशिनिया क्षेत्र में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

चीन लगातार बढ़ा रहा रक्षा बजट
चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है। उसने 2025 में अपना रक्षा बजट 7.4 प्रतिशत बढ़ाकर 336 अरब डॉलर कर दिया।
यह लगातार 31वां वर्ष है जब चीन ने रक्षा खर्च बढ़ाया है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव व सुरक्षा चिंताओं के चलते देशों ने हथियारों व रक्षा तैयारियों पर खर्च बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed