फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India declared Pakistani official working at Pakistan High Commission in New Delhi persona non grata MEA

MEA: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को घोषित किया 'अवांछित', 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा

Tue, 13 May 2025 08:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 May 2025 08:47 PM IST
सार

MEA: भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में काम कर रहे एक पाकिस्तानी अधिकारी को अवांछित घोषित किया है और उसे चौबीस घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बाहर की गतिविधियों में शामिल था। 

विज्ञापन
India declared Pakistani official working at Pakistan High Commission in New Delhi persona non grata MEA
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में काम कर रहे एक पाकिस्तानी अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' (अवांछित व्यक्ति) घोषित किया है। यह अधिकारी अपने दायित्व से बाहर की गतिविधियों में शामिल था। इस अधिकारी को चौबीस घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी उच्चायुक्त के सामने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई गई। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 70 देशों के रक्षा प्रतिनिधि को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना ने खोली पाकिस्तान की पोल
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद आमने-सामने आए दोनों देश
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारत ने हाल में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, इस मिशन के तहत पाकिस्तान में सौ से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई आतंकी और सैन्य अड्डों को ध्वस्त किया। यही नहीं, भारत की सैन्य कार्रवाई को पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली भी नहीं रोक पाई और उसे नष्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सैन्य कार्रवाई से संघर्ष विराम के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
पाकिस्तान की ओर से भी मिसाइल और गोलीबारी से हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारत की एस-400 और आकाश जैसी वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश को हवा में ही नाकाम कर दिया। बाद में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की गुजारिश की गई। जिसके बाद दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई। इसके बाद दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई। जिसमें सीमा पार गोलीबारी और सैन्य आक्रामकता को रोकने पर सहमति बनी। 


संबंधित वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed