फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News 73272 new cases & 926 deaths reported in last 24 hours

Coronavirus India: देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम

Sat, 10 Oct 2020 04:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 10 Oct 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News 73272 new cases & 926 deaths reported in last 24 hours
भारत में आज कोरोना मामले: कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई है। वहीं वायरस के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 926 मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,79,424 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई। फिलहाल देश में 8,83,185 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है। अब तक 59,88,822 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर 85.81 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार दूसरे दिन नौ लाख से कम
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में 8,83,185 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.65 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में नौ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में जिन 926 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 302, कर्नाटक में 114, तमिलनाडु में 68, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 48, दिल्ली में 39, छत्तीसगढ़ में 38, पंजाब में 32 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे सामने आए 73,272 नए मामलों में से 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और ओडिशा से हैं।

वहीं, कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए नए मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के हैं।


अब तक, कुल 1,07,416 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 39,732, तमिलनाडु में 10,120, कर्नाटक में 9,789, उत्तर प्रदेश में 6,293, आंध्र प्रदेश में 6,159, दिल्ली में 5,692, पश्चिम बंगाल में 5,501, पंजाब में 3,773 और गुजरात में 3,547 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed