फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News COVID19 case tally crosses 12 lakh highest single-day spike of 45720 new cases and 1129 deaths

CoronaVirus in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 45720 मामले सामने आए

Thu, 23 Jul 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News COVID19 case tally crosses 12 lakh highest single-day spike of 45720 new cases and 1129 deaths
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कई राज्यों की सरकारें देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात कह रही है, लेकिन केंद्र सरकार मानने से इनकार कर रही है। गुरुवार को कोरोना ने फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 लाख को पार कर गया है। गुरुवार देश में पहली बार कोरोना के 45,720 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार आठवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,129 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 29,861 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,38,635 हो गए जिनमें से 4,26,167 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,82,607 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में तीन लाख 50 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)  की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 22 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोविड नमूनों की कुल संख्या 1,50,75,369 है। जिसमें 3,50,823 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया है।


आंकड़ों के अनुसार एक दिन में सामने आए 45,720 मामलों में से सबसे अधिक 10,576 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 5,849, कर्नाटक में 4,764,उत्तर प्रदेश में 2,300, पश्चिम बंगाल में 2,291, तेलंगाना में 1,554, बिहार में 1,417, असम में 1,390, दिल्ली में 1,227, ओडिशा में 1,078, केरल में 1,038 और गुजरात में 1,020 मामले सामने आए । यह आंकड़ा नए मामलों का करीब 75 प्रतिशत है।

कोविड-19 से अभी तक 29,861 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 12,556 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,719 तमिलनाडु में 3,144, गुजरात में 2,224, कर्नाटक में 1,519, उत्तर प्रदेश में 1,263, पश्चिम बंगाल में 1,221, आंध्र प्रदेश में 823, मध्यप्रदेश में 770, राजस्थान में 583 और तेलंगाना में 372 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 372, जम्मू कश्मीर में 273, पंजाब में 269, बिहार में 217, ओडिशा में 108, असम तथा झारखंड में 64, उत्तराखंड में 57 और केरल में 45 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुदुचेरी में 31, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 28, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में नौ, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,37,607 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,86,492, दिल्ली में 1,26,323, कर्नाटक में 75,833, आंध्र प्रदेश में 64,713, उत्तर प्रदेश में 55,588, गुजरात में 51,399 , पश्चिम बंगाल में 49,321 और तेलंगाना में 49, 259 मामले सामने आए हैं।


राजस्थान में 32,334, बिहार में 30,369 , हरियाणा में 28,186, असम में 26,772 और मध्यप्रदेश में 24,842 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,835, जम्मू-कश्मीर में 15,711 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 15,032 जबकि पंजाब में 11,301 मामले सामने आए हैं।

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,485, छत्तीसगढ़ में 5,968, उत्तराखंड में 5,300, गोवा में 4,176, त्रिपुरा में 3,449, पुदुचेरी में 2,300, मणिपुर में 2,060 , हिमाचल प्रदेश में 1,725 और लद्दाख में 1,206 मरीज हैं। नगालैंड में संक्रमण के 1,084, अरुणाचल प्रदेश में 949, चंडीगढ़ में 793 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 733 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 514, सिक्किम में 438, मिजोरम में 317 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 221 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed