फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india concerned over attack on puja pandals in Bangladesh, MEA said: This is a condemnable incident

MEA: बांग्लादेश में पूजा पंडालों पर हमले और मुकुट चोरी पर भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने कहा: यह निदंनीय घटना

Sat, 12 Oct 2024 03:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 12 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

विज्ञापन
india concerned over attack on puja pandals in Bangladesh, MEA said: This is a condemnable incident
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में काली मंदिर से मुकुट चोरी होने की घटना और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने की घटनाएं निंदनीय हैं। यह अपवित्रता का व्यवस्थित पैटर्न है। बांग्लादेश सरकार हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

विज्ञापन


दरअसल बांग्लादेश में इस बार हिंदू समुदाय के लोग शांति से दुर्गा पूजा उत्सव भी नहीं मना पाए और दुर्गा पूजा पंडालों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाने की 35 घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान बीते एक महीने में पूरे देश में दुर्गा पूजा पंडालों में 35 अप्रिय घटनाएं हुई हैं। इससे एक दिन पहले ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी मंदिर में मां काली का मुकुट चोरी होने की घटना घटी थी। यह मुकुट प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2021 में बांग्लादेश दौरे पर मां काली की प्रतिमा को भेंट किया था। इसके बाद कट्टरपंथियों ने चटगांव शहर में दुर्गा पूजा के मंच पर इस्लामी गीत गाया। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पहले समूह ने एक धर्मनिरपेक्ष गीत गाया, लेकिन दूसरा गीत इस्लामी गीत था। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल के मंच से इस्लामी गीत गाने से हिंदू समुदाय और वहां मौजूद हिंदुओं में आक्रोश फैल गया। मामले में पूजा समिति के अध्यक्ष असीस भट्टाचार्य ने बताया, हम मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस्लामी गीत गाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने ढाका के तांती बाजार में पूजा पंडाल पर हमले और काली मंदिर से मुकुट चोरी होने पर चिंता जताई है। ये घटनाएं मंदिरों और पूजा पंडालों को अपवित्र करने का अव्यवस्थित पैटर्न है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करे।


ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने ढाका में पूजा पंडाल पर हमले की खबरों के बीच शनिवार को ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया। यूनुस ने मंदिर में कहा कि सरकार बांग्लादेश का निर्माण ऐसे तरीके से करना चाहती है, जहां प्रत्येक नागरिक का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed