{"_id":"6162c60d8ebc3e05cf55c78d","slug":"india-completes-administration-of-95-crore-covid19-vaccine-doses-corona-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: देश में कोरोना वैक्सीन की 95 करोड़ खुराक लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: देश में कोरोना वैक्सीन की 95 करोड़ खुराक लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दी जानकारी
Sun, 10 Oct 2021 04:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Oct 2021 04:23 PM IST
सार
देश फिलहाल 72 फीसदी वयस्क आबादी एक वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं, करीब 25 फीसदी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना टीकाकरण अभियान जोर शोर से आगे बढ़ रहा है। देश में रविवार तक कोरोना वैक्सीन की 95 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब 94 करोड़ है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य को वैक्सीन की जितनी डोज की जरूरत है, उतनी संख्या में उन्हें वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। हालांकि, चिंता की बात यह है कि दावे के बाद भी राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। देश फिलहाल 72 फीसदी वयस्क आबादी एक वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं, करीब 25 फीसदी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
मेडिकल स्नातकों से पीएम मोदी का सपना पूरा करने को कहा
वहीं, मनसुख मंडाविया ने रविवार को बेंगलुरु में नए मेडिकल स्नातकों से देश को समृद्ध बनाने और अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए कहा। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान के 25वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में मंडाविया ने कहा कि डॉक्टरों को अपने माता-पिता और शिक्षकों को उनकी शिक्षा में समय और पैसा लगाने के लिए धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके प्रोफेसरों ने अपनी चिकित्सा पद्धति से करोड़ों रुपये कमाए होंगे, लेकिन उन्होंने अपना समय आप में लगाना चुना, ताकि आप समाज में योगदान दें। आपको उनका ऋणी होना चाहिए।
विज्ञापन
स्पुतनिक लाइट के निर्यात को मंजूरी
इस बीच केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर निर्मित रूस की सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के निर्यात की मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को अभी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई है।
भारत में हेटेरो बायोफार्मा स्पुतनिक लाइट का निर्माण करती है। रूसी राजदूत निकोलाय कुदशेव ने भारत सरकार से स्पुतनिक लाइट को तब तक रूस में निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया था, जब तक इस टीके को भारत में ड्रग रेगुलेटर की ओर से आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिल जाती।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया था सतर्क
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, तो हालात बिगड़ सकते हैं। आने वाले त्योहारोंके सीजन के लिए लोगों को सतर्क करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमने लापरवाही बरती, तो रोकथाम के प्रयास पटरी से उतर सकते हैं। उन्होंने राज्यों से टीकाकरण की गति बढ़ाने का आह्वान किया ताकि भारत अगले कुछ दिनों में टीके की 100 करोड़ खुराकों को लगाने के आंकड़े को हासिल कर सके। भारत ने अब तक टीके की 94 करोड़ से अधिक खुराक लगाई है।