फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Face off: Congress Working Committee meeting live updates Sonia gandhi Manmohan Singh rahul gandhi on Modi Government

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक: चीन के साथ सीमा संकट के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 23 Jun 2020 12:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 23 Jun 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
India China Face off: Congress Working Committee meeting live updates Sonia gandhi Manmohan Singh rahul gandhi on Modi Government
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - फोटो : special arrangement

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि आर्थिक संकट, कोरोना वायरस महामारी और चीन के साथ सीमा पर तनाव से जुड़े संकट की मुख्य वजह भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार का कुप्रबंधन और उसकी नीतियां हैं। उन्होंने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि भारत भयावह आर्थिक संकट से घिरा है, वृहद स्तर पर महामारी का सामना कर रहा है और अब चीन के साथ सीमा संकट खड़ा हो गया है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि चीन के साथ सीमा पर मौजूदा संकट भाजपा नीत सरकार के कुप्रबंधन और उसकी गलत नीतियों के कारण उत्पन्न हुआ है। सोनिया गांधी ने लगातार 17 दिन से पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेरहमी से वृद्धि करने को लेकर सरकार की निंदा की।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से हर संकट की मुख्य वजह भाजपा नीत राजग सरकार का कुप्रबंधन और उसकी नीतियां हैं। सोनिया ने यह भी दावा किया कि सरकार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों के घाव पर नमक छिड़क रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक इस वक्त की जरूरत है कि बड़ा प्रोत्साहन पैकेज दिया जाए, गरीबों के हाथ मे सीधे पैसे दिए जाएं और एमएसएमई की रक्षा की जाए। 

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस महामारी से उस साहस और प्रयास से नहीं निपटा गया, जिससे इस संकट से निपटा जाना चाहिए था। सिंह ने कहा कि सीमा पर संकट से अगर दृढ़ता से नहीं निपटा गया तो यह एक गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed