फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india china crisis: ITBP preparing for advance Mandarin course 

अब चीनी सेना से ऐसे निपटेंगे आईटीबीपी के जवान, 90 हजार सैनिक करेंगे एडवांस मंदारिन का कोर्स

Sun, 19 Jul 2020 12:42 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
india china crisis: ITBP preparing for advance Mandarin course 
india china disputes - फोटो : ANI

आईटीबीपी अपने सभी 90 हजार जवानों के लिए एडवांस मंदारिन का कोर्स कराने जा रही है। बता दें कि लद्दाख में भारतीय जवानों और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद आईटीबीपी ने यह फैसला लिया है। चीन में मंदारिन भाषा बोली जाती है। एक अधिकारी के मुताबिक एलएसी पर तनाव है। जिसके कारण वहां जवानों की तैनाती कई गुना बढ़ा दी है, इसलिए चीनी सैनिकों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए जवानों की कम्यूनिकेशन स्किल सुधारने को कहा गया है। मालूम हो कि अभी जवानों को अपनी बात समझाने के लिए पहले से लिखे पोस्टरों का इस्तेमाल करना पड़ता है।

विज्ञापन

वहीं गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद मसूरी में आईटीबीपी की ट्रेनिंग एकेडमी में अधिकारियों को मंदारिन का कोर्स तैयार करने के लिए कहा गया है। अधिकारी के मुताबिक उनके पास अभी एक कोर्स है जिसे कुछ जवानों को कराया जाता है। वहीं अब सभी को एडवांस कोर्स कराया जा रहा है ताकि एलएसी पर तैनात सैनिक बोलने के साथ-साथ इसे पढ़ और लिख भी सकें।      

अभी भारतीय सैनिक पोस्टर दिखाकर बताते हैं कि यह भारतीय इलाका है। वहीं कुछ आईटीबीपी के जवान मामूली मंदारिन जानते हैं। जैसे कि "नि हाओ" मतलब "नमस्कार" और "हुई कु" मतलब "वापस जाओ"। एक अधिकारी का कहना है कि भाषा नहीं जानने के चक्कर में कई बार मामूली सी बातचीत भी हाथापाई में बदल जाती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed