फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Border Row Dragon doing construction near Arunachal border people made video

India China Border Row: अरुणाचल सीमा के पास चीन कर रहा कंस्ट्रक्शन, लोगों ने बनाया वीडियो

Sun, 28 Aug 2022 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Aug 2022 06:57 PM IST
सार

कंस्ट्रक्शन गतिविधियों का यह वीडियो 11 अगस्त 2022 का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग मशीनों से पहाड़ी तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
India China Border Row Dragon doing construction near Arunachal border people made video
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीआरओ

विस्तार

चीन की सेना एक बार फिर अरुणचाल प्रदेश स्थित भारत-चीन सीमा सीमा के पास गतिविधियां करती देखी गई है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास बड़ी-बड़ी मशीने लाकर निर्माण कार्य कर रही है। राज्य के अंजॉ जिले के स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीनी सेना की कंस्ट्रक्शन में काम आने वाली भारी मशीनों को काम करते हुए देखा गया है। अरुणाचल प्रदेश के अंज जिले के लोगों के मुताबिक, पीएलए के सैनिक भारतीय सीमा के नजदीक स्थित चागलागम के हाडीगारा-डेल्टा 6 इलाके में निर्माण कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन गतिविधियों का यह वीडियो 11 अगस्त 2022 का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग मशीनों से पहाड़ी तोड़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के नजदीक रहने वाले लोगों ने चीन की इस कथित घुसपैठ पर गंभीर चिंता जताई है। भारत-चीन सीमा के पास चागलागम भारत की आखिरी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट है। सूत्रों ने बताया कि यहां तक पहुंचने में करीब 4 दिन लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि भारतीय सेना अब किसी को इंटरनेशनल सीमा के पास नहीं जाने देती। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भारत की ओर खड़ा किया गया इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा सड़क संगठन यहां काफी धीमी गति से काम कर रहा है, जबकि चीन ने सीमा तक पहुंचने के लिए चार-लेन का रास्ता तैयार कर लिया है।

चीन हिंदी जानने वालों की कर रहा है भर्ती
लद्दाख सीमा विवाद के बीच चीन भारत के खिलाफ तमाम तरह के पैंतरे आजमा रहा है। चीनी सेना तिब्बत और नेपाल से हिंदी भाषा जानने वालों की भर्ती कर रही है। इससे पहले भी खबरें आई थीं कि चीन अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास अपनी ताकत बढ़ा रहा है। मई 2022 में भारतीय सेना के इस्टर्न कमांड के ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कालिता ने जानकारी देते हुए कहा था कि चीनी सेना ने एलएसी के पास गांव बसाए हैं। उन्होंने कहा था कि चीन अपनी सीमा के पास सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed