फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Britain discuss developments around crypto assets stress on robust global approach to deal with risk

Crypto Assets: भारत-ब्रिटेन ने क्रिप्टो संपत्तियों के जोखिमों पर की चर्चा, मजबूती से निपटने पर दिया जोर

Thu, 20 Apr 2023 02:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
India Britain discuss developments around crypto assets  stress on robust global approach to deal with risk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

दुनियाभर में क्रिप्टो संपत्तियों को लेकर बहस जारी है। जिस तरह से क्रिप्टो का फैलाव पूरी दुनिया में हुआ है इससे जोखिम भी काफी बढ़ गया है। वहीं भारत और ब्रिटेन ने बुधवार को क्रिप्टो संपत्तियों के संबंध में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की और इससे जुड़े जोखिमों से निपटने के लिए मजबूत वैश्विक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन


भारत-यूके द्वितीय वित्तीय बाजार संवाद में दोनों देशों के प्रतिभागियों ने अपने संबंधित बैंकिंग क्षेत्रों में हाल के विकास पर अपडेट प्रदान किया, बैंकिंग प्रवृत्तियों और क्षेत्र में उभरती कमजोरियों और जोखिमों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


संयुक्त बयान में कहा गया कि आपसी सीख के माध्यम से सेंट्रल बैंकिंग डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पर ज्ञान बढ़ाने की संभावना तलाशी गई। प्रतिभागियों ने क्रिप्टो संपत्तियों के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय विकास, और मजबूत वैश्विक दृष्टिकोण के महत्व और जी20 रोडमैप देने में प्रगति पर चर्चा की।अमेरिकी नियामकों ने बिटकॉइन, ईथर और विभिन्न अन्य क्रिप्टो संपत्तियों को प्रतिभूतियों के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जी20 देशों की क्रिप्टो संपत्तियों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान से बचाते हुए संभावित लाभों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि जी20 नीति और नियामक ढांचे के प्रमुख तत्वों को सामने लाने में आईएमएफ और वित्तीय स्थिरता बोर्ड के काम को स्वीकार करता है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि एक सिंथेसिस पेपर जो क्रिप्टो संपत्ति के व्यापक आर्थिक और विनियामक दृष्टिकोण को एकीकृत करेगा, उसकी आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed