{"_id":"6292a4c21849e102eb012b6e","slug":"india-bangladesh-train-services-to-resume-from-may-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Train: दो साल बाद शुरू हुई भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा, बंधन और मैत्री एक्सप्रेस हुईं रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Bangladesh Train: दो साल बाद शुरू हुई भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा, बंधन और मैत्री एक्सप्रेस हुईं रवाना
Sun, 29 May 2022 09:20 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 May 2022 09:20 AM IST
सार
भारत और बांग्लादेश दोनों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस की सेवा आज से शुरू हो गई।
विज्ञापन
बंधन एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा आज से बहाल हो गई। भारत और बांग्लादेश दोनों के यात्रियों की सुविधा के लिए आज से कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
मिताली एक्सप्रेस एक जून से चलेगी
चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरी ट्रेन सेवा मिताली एक्सप्रेस भी एक जून को न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका के लिए शुरू होने वाली है। तीनों ट्रेनों के टिकट बुक हो चुके हैं। इस ट्रेन सेवा के फिर से जारी होने की घोषणा के बाद दोनों देशों के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 13132 न्यू जलपाईगुड़ी- ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। नियमित सेवा के दौरान ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से भारतीय समयानुसार 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन
बता दें कि मिताली एक्सप्रेस के संचालन से आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते एहतियात के तौर पर यह सेवा बंद कर दी गई थी।
पर्यटन क्षेत्र में होगा बहुत लाभ
रेलवे अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि नई ट्रेन सेवाओं से भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय व्यापार संबंध और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। इन सेवाओं से यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी और पूरे भारत में अन्य पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उत्तर बंगाल क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।