फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh Border: man bringing gold worth Rs 1.12 crore tied on his leg, BSF arrested

India-Bangladesh Border: पैर पर बांध कर ला रहा था 1.12 करोड़ का सोना, बीएसएफ ने किया गिरफ्तार शख्स

Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

India-Bangladesh Border: बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक सोना तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर पर बांध कर 1.4 किलो सोने को लेकर आ रहा था। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.12 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
India-Bangladesh Border: man bringing gold worth Rs 1.12 crore tied on his leg, BSF arrested
सोने की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उत्तर 24 परगना जिले में बीएसएफ ने एक बड़ी सोने की तस्करी को नाकाम कर दिया। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 102 वीं वाहिनी की सीमा चौकी घोजाडांगा के जवानों ने पैर पर बांध कर सोने की तस्करी कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त सोने का वजन 1.4 किलो है और अनुमानित कीमत 1.12 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन


बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी और डीआईजी निलोप्तल कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार को खुफिया सूचना के आधार पर सीमा चौकी  घोजाडांगा, 102 वीं बटालियन के जवानों ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को बीएसएफ चेक पोस्ट (बीसीपी) के पास तलाशी के लिए रोका। तलाशी में आनाकानी करने पर उसे मोटरसाइकिल के साथ सीमा चौकी लाया गया। यहां पर उसकी और मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके दाहिने पैर (शिन) पर टेप से लिपटा एक पैकेट मिला। जिसको खोलने पर एक सोने की ईंट बरामद हुई। उसके बटुए से एक सोने की ईंट का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ। इसके बाद बीएसएफ कर्मियों ने सोने को जब्त कर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि व्यवसाय में हुए नुकसान की वजह से वह कर्ज में डूब गया था। इस कारण वह एक अज्ञात बांग्लादेशी सोने के तस्कर के संपर्क में आया, जो गांव- लक्ष्मीधारी, जिला- सतखीरा, बांग्लादेश का निवासी है। उसे सोने के तस्करी का काम करने के लिए कहा और बदले में उसे ऊंची कीमत देने की पेशकश की। जिसके लिए वह तैयार हो गया। यह सोने की खेप प्राप्त करने के बाद, वह अपने घर गया और सोने की पट्टी को अपने दाहिने पैर में टेप लपेट कर छिपा लिया और सोने की ईंट के टुकड़े को अपने बटुए में रख लिया। लेकिन बीएसएफ ने उसे डिलीवरी के लिए जाते समय सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed