फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India bangladesh border border security force border guard bangladesh news in hindi

भारत-बांग्लादेश सीमाः शांति और सहयोग के लिए मिले बीएसएफ और बीजीबी के सेक्टर कमांडर

Thu, 23 Jan 2025 02:42 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एनके पांडे ने बताया कि बैठक में सीमा प्रबंधन संबंधित सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन
India bangladesh border border security force border guard bangladesh news in hindi
बीएसएफ, बीजीबी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक बीएसएफ मालदा  सेक्टर  और सेक्टर कमांडर  बीजीबी राजशाही सेक्टर के बीच  सीमा समन्वय बैठक बीओपी सोनामस्जिद, बांग्लादेश में आयोजित की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तरुण डीआईजी, क्षेत्रीय  मुख्यालय बी.एस.एफ. मालदा कुमार गौतम ने किया, जबकि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर्नल मोहम्मद इमरान इब्ने रौफ, सेक्टर कमांडर, सेक्टर मुख्यालय बीजीबी राजशाही ने किया।प्रतिनिधिमंडल में दोनों बलों के संबंधित बटालियन कमांडर और स्टाफ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एनके पांडे ने बताया कि बैठक में सीमा प्रबंधन संबंधित सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती, सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियो पर नियंत्रण,  अंतरराष्ट्रीय सीमा समीप किसानों के अतिरिक्त अन्य के आवागमन पर रोक आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी और सहमति बनी।  सीमा संबंधित समस्याओं पर आपसी बातचीत और सहमति से निदान ढूंढने पर दोनों पक्षों ने जोर दिया।  सीमा संबंधित विवादों को मीडिया के कुछ वर्गों में बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत करने और अफ़वाहों पर दोनों पक्षों ने चिंता व्यक्त की और इस पर रोकथाम के प्रति सहमती व्यक्त की। बैठक में प्रभावी सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में हाल की चिंताओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें 18 जनवरी 2025 को मालदा जिले में सुकदेवपुर सीमा पर हुई घटना भी शामिल है। बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बीजीबी के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक सकारात्मक रूप से संपन्न हुई, जिसमें दोनों बलों ने द्विपक्षीय सहयोग और सीमा सुरक्षा के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन


डीआईजी एनके पांडे ने कहा, "ये उच्चस्तरीय बैठकें भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक हैं। आपसी संवाद और सहयोग के माध्यम से, दोनों देशों के बलों ने साझा मुद्दों को सुलझाते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।" बीएसएफ अपनी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्द बढ़ाने के अपने उद्देश्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed