फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and US sign MoU to promote MSMEs in global markets

India-US: MSME में मदद को साथ आए भारत-अमेरिका, विदेश मंत्रालय बोला- दोनों पक्षों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Thu, 15 Aug 2024 06:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 06:01 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, एमएसएमई में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-अमेरिका हाथ मिला रहे हैं। आज, दोनों ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो एमएसएमई को वैश्विक बाजारों में भाग लेने, नवाचार को बढ़ावा देने, व्यापार को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों का समर्थन करने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन
India and US sign MoU to promote MSMEs in global markets
अमेरिका-भारत फ्लैग - फोटो : Freepik

विस्तार

 भारत और अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दोनों देशों की साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रयास में बेहद अहम है। इसके तहत दोनों देशों के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों में भाग लेने और व्यापार को बढ़ावा देने की सक्षमता मिलेगी। इसमें दोनों पक्षों को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, एमएसएमई में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-अमेरिका हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने कहा, आज, भारत-अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के एमएसएमई को वैश्विक बाजारों में भाग लेने, नवाचार को बढ़ावा देने, व्यापार को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों का समर्थन करने में सक्षम बनाता है। इस समझौते से भारत और अमेरिका के उद्यमियों को एक-दूसरे के उत्पादों की खरीदी-बिक्री में आसानी होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिका में योगदान दे रहे भारतवंशी 
भारत यात्रा पर आए अमेरिकी गैर-लाभकारी प्रवासी समूह ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा, भारतवंशी लोग अमेरिका में योगदान देने के अलावा अपनी पैतृक भूमि में भी निवेश कर रहे हैं। गत वर्ष अमेरिका से 25 अरब डॉलर का पैसा भारत आया और इसका अधिकांश हिस्सा संपत्ति खरीदने, कंपनियों में निवेश करने, शेयर बाजार में निवेश करने आदि में चला गया। हम नौकरियां पैदा करने में भी मदद कर रहे हैं।

वैश्विक पहुंच की परिकल्पना
हस्ताक्षर करने वालों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव एससीएल दास और प्रशासक, अमेरिकी लघु व्यवसाय प्रशासन (एसबीए) के प्रशासक इसाबेल कैसिलास गुजमैन शामिल थे। इसमें व्यापार और निर्यात वित्त, प्रौद्योगिकी और डिजिटल व्यापार तक पहुंच, हरित अर्थव्यवस्था और व्यापार सुविधा सहित विषयों पर वेबिनार-कार्यशालाएं तथा आपसी यात्राओं के माध्यम से वैश्विक पहुंच की परिकल्पना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed