फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india and uae to sign comprehensive trade pact on friday

India-UAE Relation: भारत और यूएई करेंगे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, 18 फरवरी को होगा सम्मेलन

Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
सार

भारत और यूएई शुक्रवार को सीईपीए पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के जरिए दोनों देश कई उत्पादों को शुल्क मुक्त करने की ओर कदम बढ़ाएंगे।
 

विज्ञापन
india and uae to sign comprehensive trade pact on friday
भारत और यूएई व्यापार - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत और संयुक्त अरब अमीरात शुक्रवार को मुक्त व्यापार समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। ये शिखर सम्मेलन शुक्रवार 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल के बीच वर्चुअली होगा।
विज्ञापन


इस समिट के बारे में बुधवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 75 साल और संयुक्त अरब अमीरात अपनी स्थापना के 50 साल मना रहा है, ऐसे में दोनों नेताओं के बीच ये समझौता ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन


यूएई सशस्त्र बलों के डिप्टी सुप्रीम कमांडर अल नाहयान और पीएम मोदी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत और यूएई शिखर सम्मेलन में सीईपीए पर हस्ताक्षर करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख पहल व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) है। सीईपीए के लिए बातचीत सितंबर 2021 में शुरू की गई थी और अब पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमईए ने कहा कि यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार पार्टनर है। इस समझौते के बाद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में महत्वपूर्ण वृद्धि दिखने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में बहुत सहयोग किया है। दोनों के द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और ऊर्जा संबंध भी मजबूत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed