फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2019 PM Narendra Modi Says no to plastic bags and use paper bags

स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने की अपील, पॉलीथीन बैग की जगह करें झोले का इस्तेमाल

Thu, 15 Aug 2019 11:16 AM IST
प्रदीप पांडे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 15 Aug 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2019 PM Narendra Modi Says no to plastic bags and use paper bags
say no to plastic bags - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर लाल किले की प्राचीर से पॉलीथीन और प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़ी है और देश की जनता से अपील की है कि वह प्लास्टिक बैग की जगह झोले या थैले का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्लास्टिक बैन की अपील की। उन्होंने देशभर के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों पर बोर्ड लगाएं कि सामान के लिए कृपया अपना थैला साथ लाएं। दुकान पर प्लास्टिक की थैली नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने दिया नारा- नकद को ना, डिजिटल पेमेंट को हां

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट को लेकर भी कहा कि नकदी को ना कहिए और डिजिटल पेमेंट को हां, तभी भारत डिजिटल बनेगा और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुकानों पर अभी तक आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त आ गया है। 


पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था पर यह बोले पीएम मोदी
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है मैं मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश दो ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए। देशवासी साथ चलें तो पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मुश्किल नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed