स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने दिया नारा- नकद को ना, डिजिटल पेमेंट को हां

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 15 Aug 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Independence day 2019 PM Narendra modi says to make digital payment to make india digital
digital payment - फोटो : ani

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर लाल किले की प्राचीर से डिजिटल इंडिया के लिए नया नारा दिया। पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट को लेकर कहा कि नकदी को ना कहिए और डिजिटल पेमेंट को हां, तभी भारत डिजिटल बनेगा और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुकानों पर अभी तक आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त आ गया है।

    प्लास्टिक को भी ना

    पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की अपील के साथ-साथ उन्होंने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्लास्टिक बैन की भी अपील की। उन्होंने देशभर के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों पर बोर्ड लगाएं कि सामान के लिए कृपया अपना थैला साथ लाएं। दुकान पर प्लास्टिक की थैली नहीं मिलेगी। पीएम मोदी ने जनता से भी प्लास्टिक के थैलों को इस्तेमाल ना करने की अपील की।

    विज्ञापन

    पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था पर यह बोले पीएम मोदी

    पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है मैं मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश दो ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए। देशवासी साथ चलें तो पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मुश्किल नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को बाजार मानती है लेकिन अब हमें भी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा। हर जिले में एक खूबी है, कोई पेंटिग के लिए मशहूर है तो कोई साड़ी के लिए। इसे दुनिया में प्रचारित करना चाहिए। देश के उत्पाद को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना जरूरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें