स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने की अपील, पॉलीथीन बैग की जगह करें झोले का इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर लाल किले की प्राचीर से पॉलीथीन और प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़ी है और देश की जनता से अपील की है कि वह प्लास्टिक बैग की जगह झोले या थैले का इस्तेमाल करें।
पीएम मोदी ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्लास्टिक बैन की अपील की। उन्होंने देशभर के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों पर बोर्ड लगाएं कि सामान के लिए कृपया अपना थैला साथ लाएं। दुकान पर प्लास्टिक की थैली नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने दिया नारा- नकद को ना, डिजिटल पेमेंट को हां
वहीं पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट को लेकर भी कहा कि नकदी को ना कहिए और डिजिटल पेमेंट को हां, तभी भारत डिजिटल बनेगा और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुकानों पर अभी तक आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त आ गया है।
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था पर यह बोले पीएम मोदी
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है मैं मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश दो ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए। देशवासी साथ चलें तो पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मुश्किल नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.