फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increased organ Donation in India, Kidney transplant overtook the America

भारत में बढ़ा अंगदान, किडनी प्रत्यारोपण में अमेरिका को पछाड़ा, चार साल में हुआ दस गुना

Mon, 11 Jun 2018 03:54 AM IST
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jun 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Increased organ Donation in India, Kidney transplant overtook the America
इस दौरान मरीजों को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। - फोटो : Demo pic
कुछ समय पहले तक देश में अंगदान के लिए लोग आगे नहीं आते थे, लेकिन जागरूकता बढ़ने के कारण लोग अब आगे बढ़कर अंगदान कर रहे हैं। इतना ही नहीं लाइव किडनी डोनेशन में भारत ने अब अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एक ब्रेन डेड व्यक्ति यदि अंगदान करता है, तो उससे 10 लोगों को जीवनदान मिलता है। 
विज्ञापन


नोटो के अनुसार वर्ष 2013 से 2016 के बीच देश में दिल के प्रत्यारोपण 10 गुना बढ़े हैं, जबकि किडनी और लिवर दान में भी तीन गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2016 में अंगदान की संख्या बढ़कर 807 हो गई है। नोटो के निदेशक डॉ. विमल का कहना है कि तमिलनाडु और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जो अंगदान में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। डॉ. भंडारी ने बताया कि 2017 में लगभग 9 हजार जीवित लोगों से किडनी डोनेशन हुए हैं। अभी जागरूकता की और जरूरत है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश फिसड्डी

अंगदान और प्रत्यारोपण करने वाले राज्यों की सूची में 12 राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है। वर्ष 2016 में राज्य में 22 ही प्रत्यारोपण हुए, जबकि तमिलनाडु में यह आंकड़ा 684 और दिल्ली 122 के साथ आठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


235 मरीजों में धड़क रहा दूसरे का दिल

साल 2016 में 235 मरीजों के दिल का प्रत्यारोपण हुआ। तमिलनाडु (100), केरल (18), महाराष्ट्र (34), तेलंगाना-आंध्र प्रदेश (33), दिल्ली (18), कर्नाटक (04) और गुजरात में सात मरीजों का प्रत्यारोपण किया है। 


दिल्ली में पैनक्रियाज और फेफड़ा प्रत्यारोपण नहीं

तमिलनाडु और महाराष्ट्र जहां पैनक्रियाज और फेफड़ा प्रत्यारोपण कर रहे हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अब तक यह प्रत्यारोपण नहीं हुआ है। इन राज्यों में 2015 से यह सुविधा मरीजों को मिल रही है।      

साल दर साल बढ़ रहे दाता
साल      दाता     
2013    313     
2014    411     
2015    573     
2016    807     
2017    920 (लगभग)     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed