{"_id":"65795c2ee694743f8902df9b","slug":"income-tax-raids-at-premises-of-ex-tmc-mla-other-businessmen-in-west-bengal-news-and-updates-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी के पूर्व विधायक और अन्य नेताओं के परिसरों पर आयकर के छापे, सुरक्षाबलों की भारी तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी के पूर्व विधायक और अन्य नेताओं के परिसरों पर आयकर के छापे, सुरक्षाबलों की भारी तैनाती
Wed, 13 Dec 2023 12:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:54 PM IST
सार
आयकर विभाग के एक अफसर ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी कल दुर्गापुर पहुंचे थे और बुधवार को सुबह से ही इन व्यापारियों के आवासों की तलाशी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व विधायक और कई अन्य व्यापारियों के परिसरों पर छापेमारी की। आरोप है कि व्यापारियों ने पिछले कई वर्षों से टैक्स का भुगतान नहीं किया है। इसी के चलते उनके आसनसोल, दुर्गापुर और रानीगंज के परिसरों पर छापे मारे गए।
आयकर विभाग के एक अफसर ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी कल दुर्गापुर पहुंचे थे और बुधवार को सुबह से ही इन व्यापारियों के आवासों की तलाशी शुरू कर दी गई। वे बैंक खातों का ब्योरा और उनकी संपत्ति से जुड़े अन्य विवरण और दस्तावेज तलाश रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहराब अली और अन्य व्यापारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं। सभी के परिसरों के बाहर बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवान तैनात हैं।