फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax department searches on Chinese Oppo mobile company

आयकर विभाग: चीनी मोबाइल कंपनियों पर दस राज्यों में छापे, डिजिटल डाटा जब्त

Thu, 23 Dec 2021 06:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/नोएडा।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/नोएडा। Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Dec 2021 06:30 AM IST
सार

मोबाइल फोन कंपनियों के कार्यकारी स्तर के कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया, इन कंपनियों में बड़ी मात्रा में कर चोरी की गोपनीय जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
Income Tax department searches on Chinese Oppo mobile company
income tax

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के बीच देश के दस राज्यों में चीनी मोबाइल फोन कंपनियों के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। इन कंपनियों में ओप्पो, शाओमी और वन प्लस शामिल हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर, चेन्नई, हैदराबाद व अन्य शहरों में इन कंपनियों के दो दर्जन से अधिक परिसरों पर कार्रवाई बुधवार सुबह से देर रात तक जारी थी। कुछ फिनटेक कंपनियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मोबाइल फोन कंपनियों के कार्यकारी स्तर के कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया, इन कंपनियों में बड़ी मात्रा में कर चोरी की गोपनीय जानकारी मिली थी।लंबे समय से आयकर विभाग इनकी गतिविधियों पर नजर रखे था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद छापे डालने का फैसला किया गया। सभी जगह से भारी संख्या में डिजिटल डाटा जब्त किया गया है। हालांकि, विभाग ने बरामदगियों के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


ओप्पो के सीईओ के ठिकानों से नकदी और आभूषण मिले

  • गुरुग्राम में ओप्पो मोबाइल कंपनी के कॉरपोरेट आफिस के साथ गोदाम व सीईओ नवनीत नाकरा के आवास व कैंप कार्यालय पर छापे में बेनामी संपत्ति से जुड़े साक्ष्य, आभूषण, नकदी के साथ एफडी के कागजात भी बरामद किए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ओप्पो के सीईओ नाकरा पहले एपल के सीईओ थे। उनके हेमिल्टन कोर्ट स्थित ग्लेरिया मार्केट स्थित आवास एवं कैंप कार्यालय पर छापा मारा गया।


हम सरकार से सहयोग कर रहे हैं
इस बीच ओप्पो कंपनी ने मीडिया को बताया कि एक निवेश पार्टनर के रूप में वह भारत के कानूनों का सम्मान करती है। कंपनी ने छापे के दौरान टैक्स अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात भी कही। शाओमी ने भी विभाग को हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।



दिल्ली-एनसीआर में भी देर रात तक जांच, मुख्य रूप से उत्पादन इकाइयां निशाने पर
विभाग के सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में मुख्य रूप से कंपनियों के उत्पादन इकाइयों को रखा गया है। इसके अलावा कुछ कॉरपोरेट और वितरण इकाइयों पर भी आयकर अधिकारियों की टीम जांच कर रही है।

नोएडा-ग्रेनो में पांच जगह छापे
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ओप्पो व सहयोगी पांच कंपनियों में आयकर विभाग ने छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, विभाग की दिल्ली की टीम इसे अंजाम दे रही है। विभाग के स्थानीय कार्यालय को बाद में लॉजिस्टिक का इंतजाम करने के लिए कहा गया। ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा में सेक्टर-चार व सेक्टर-63 में रात तक कार्रवाई चली। इकोटेक-2 सेक्टर स्थित ओप्पो फैक्टरी में अधिकारी शाम तक मौजूद रहे। उन्होंने कई दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। सूत्रों का कहना है, फैक्टरी में टैक्स चोरी व स्थानीय लोगों को रोजगार देने में गड़बड़ी करने का आरोप है। छापे के दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी अंदर ही रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed