फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department raids on Coimbatore businessman lottery Santiago Martin continue in Tamil Nadu

Tamil Nadu: आयकर विभाग ने लॉटरी किंग मार्टिन के ठिकानों पर मारा छापा, दो दिन से जारी कार्रवाई; जानें मामला

Fri, 13 Oct 2023 11:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयबंटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयबंटूर Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार सुबह से कोयंबटूर शहर के वेल्लाकिनार पिरिवु और गांधीपुरम में सैंटियागो मार्टिन से संबंधित चार स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। चारों स्थानों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  के जवानों को तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
Income Tax Department raids on Coimbatore businessman lottery Santiago Martin continue in Tamil Nadu
सैंटियागो मार्टिन के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग के अधिकारियों ने 'लॉटरी किंग' सैंटियागो मार्टिन के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी छापेमारी की कार्रवाई जारी रखी। मार्टिन पर धन शोधन का मामला है। 

विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार सुबह से कोयंबटूर शहर के वेल्लाकिनार पिरिवु और गांधीपुरम में सैंटियागो मार्टिन से संबंधित चार स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। चारों स्थानों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को तैनात किया गया।

विज्ञापन

इन जगहों पर हो रही छापेमारी

शहर के वेल्लाकिनार पिरिवु में स्थित सैंटियागो मार्टिन के आवास में तलाशी चल रही है। इसके अलावा, मार्टिन ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय, मार्टिन होम्योपैथी कॉलेज और गांधीपुरम क्षेत्र की 6वीं सड़क पर स्थित उनके एक कार्यालय में आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद है। इन सभी जगहों पर कल शाम साढ़े तक बजे तलाशी ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर अधिकारियों ने इस साल लॉटरी मार्टिन से संबंधित चल और अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया था। इसके अलावा, अधिकारियों ने मार्टिन और उनके दामाद आधव अर्जुन के चेन्नई स्थित कार्यालय में तलाशी ली थी।अधिकारियों ने फिर से अर्जुन के कार्यालय और चेन्नई के कस्तूरी रंगन सलाई में मार्टिन के आवास पर तलाशी अभियान चलाया है।

छह सदस्यीय टीम मार्टिन के घर और चेन्नई में अर्जुन के कार्यालय में दाखिल हुई। आयकर अधिकारियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद था। छापेमारी गुरुवार शाम तक जारी रही और अधिकारियों ने तलाशी से संबंधित किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया।

यह है मामला

फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्किम लॉटरी का मास्टर है। प्रवर्तन निदेशालय मार्टिन के खिलाफ 2019 से जांच कर रहा है। मार्टिन को तमिलनाडु में लॉटरी किंग के नाम से जाना जाता है। धनशोधन का यह मामला केरल में सिक्किम सरकार की लॉटरियों की बिक्री से संबंधित कथित अपराधों के लिए मार्टिन और अन्य के खिलाफ दायर सीबीआई के आरोपपत्र से संबंधित है। ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया था कि मार्टिन और उसकी सहयोगी कंपनियों और इकाइयों ने 01.04.2009 से 31.08.2010 की अवधि के दौरान पुरस्कार विजेता टिकटों के दावे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के कारण सिक्किम सरकार को 910 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed