{"_id":"6241baa95bff767ed4343e9d","slug":"income-tax-department-has-issued-a-notice-to-former-prime-minister-h-d-deve-gowda-wife-chennamma-regarding-her-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की पत्नी चेनम्मा को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की पत्नी चेनम्मा को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
Mon, 28 Mar 2022 07:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:11 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के बेटे ने कहा कि पहले उन्होंने हमें नोटिस जारी की। अब वे मेरी मां को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी जमीन पर गन्ना उगा रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों को मौके पर आकर देखना चाहिए।
विज्ञापन
एच डी देवगौड़ा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के परिवार के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी चेनम्मा के खिलाफ उनकी संपत्ति को लेकर नोटिस जारी किया है। उनके बेटे और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
हसन जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे ने कहा कि पहले उन्होंने हमें नोटिस जारी की। अब वे मेरी मां को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी जमीन पर गन्ना उगा रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों को मौके पर आकर देखना चाहिए।
विज्ञापन
होलेनरसीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को नोटिस जारी कर रहा है। उन्हें नोटिस तामील करने दीजिए।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (एस) के सेकंड-इन-कमांड एचडी कुमारस्वामी ने आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि आयकर विभाग ने उनकी मां के खिलाफ नोटिस जारी की है।
कुमारस्वामी ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने नोटिस दिया है तो हमें घबराना नहीं चाहिए। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में कहा कि हमारे परिवार में हमारी गतिविधियां एक खुली किताब की तरह हैं।इसके बारे में परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि अगर हम स्वच्छ और पारदर्शी हैं तो कोई कुछ नहीं कर सकता। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मां को दिए गए नोटिस का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कुमारस्वामी के अनुसार, एक बार जब वे आईटी अधिकारियों से उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगेंगे तो मामला समाप्त हो जाएगा।
कुमारस्वामी ने कहा कि अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कभी पैसे को महत्व नहीं दिया और न ही हमने दिया है। वहीं नोटिस के संबंध में आयकर विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।