फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department has issued a notice to Deepak Kochhar

ICICI- वीडियोकॉन मामलाः आयकर विभाग ने दीपक कोचर को भेजा नोटिस, मांगी लेन-देन की जानकारियां

Wed, 04 Apr 2018 12:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department has issued a notice to Deepak  Kochhar
दीपक कोचर - फोटो : FILE PHOTO

आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग के अधिकारियों ने यह नोटिस आयकर अधिनियम की धारा 131 के तहत भेजा है। इसमें विभाग ने कोचर से निजी वित्तीय जानकारियां, बीते कुछ सालों का आयकर रिटर्न और न्यूपावर रीन्यूएबल्स के साथ किए गए बिजनेस के लेनदेन की जानकारी मुहैया कराने को कहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि दीपक कोचर और वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूरे मामले पर सेबी की नजर भी है। 
विज्ञापन

 



यह था मामला
वीडियोकॉन ग्रुप के मालिक धूत ने दीपक कोचर के साथ मिलकर बराबर की पार्टनरशिप में दिसंबर 2008 में न्यूपावर नाम से एक कंपनी खोली थी। इसमें यह भी कहा गया था कि कोचर परिवार, चंदा कोचर के रिश्तेदार महेश आडवाणी और नीलम आडवाणी संदेहास्पद बिजनेस ट्रांजेक्शन की मदद से धूत परिवार की ओर से स्थापित कंपनी न्यूपावर के मालिक बन गए थे। गुप्ता का कहना था कि लोन के बदले कंपनी का मालिकाना हक कोचर परिवार को ट्रांसफर किया गया था। 

20 बैंकों ने दिया था कर्ज
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि वीडियोकॉन को 20 बैंकों ने लोन दिया था। बैंक लोन देने वाले कंशोर्शियम का हिस्सा था, जिसमें उसका योगदान मात्र 10 फीसदी था। अन्य बैंकों ने जिन शर्तों पर वीडियोकॉन को लोन दिया था, उसी का पालन बैंक ने भी किया था। 


बैंक ने कहा है कि उसका लोन देने का सिस्टम मजबूत है। यह इस तरह से बनाया गया है कि कोई एक शख्स किसी कंपनी को कर्ज देने के बारे में फैसला नहीं कर सकता। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को लोन पास कराने की एवज में एक कंपनी में हिस्सेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed