{"_id":"5eb78c308ebc3e9056107c3d","slug":"incidents-of-face-off-between-indian-and-chinese-soldiers-in-north-sikkim-did-take-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुआ था आमना-सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुआ था आमना-सामना
Sun, 10 May 2020 11:35 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 10 May 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय सेना के एक सूत्र के अनुसार पांच और छह मई को, पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। इस मामले का दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर इस मामले को हल किया गया था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है।
विज्ञापन
Temporary and short duration face-offs occur as the boundary is not resolved. Troops resolve such issues mutually as per established protocols. This has occurred after a long time: Indian Army sources https://t.co/scuySUQYt8
— ANI (@ANI) May 10, 2020
सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं द्वारा नियमित गश्त के दौरान यह झड़प हुई और इसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया है। बताया गया है कि दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा जिस कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला सेक्टर मुगुथांग से आगे स्थित है।
सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाएं अस्थायी और छोटी अवधि के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने आई। सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिकों द्वारा पारस्परिक रूप से हल कर लिया गया। साथ ही बताया कि इस तरह की झड़प लंबे समय के बाद हुई है।