फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Incident: Two parties opened fire in Manipur, one injured; Miscreants set fire to the saw mill, it burnt to as

Manipur: मणिपुर में दो पक्षों मे गोलीबारी, एक घायल; बदमाशों ने आरा मिल में लगाई आग, जलकर हुई खाक

Fri, 12 Apr 2024 05:05 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:05 PM IST
सार

मणिपुर में ग्रामीण स्वयंसेवक और अज्ञात समूह लोगों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल। कुछ बदमाशों ने पल्लेल की आरा मिल में आग लगा दी

विज्ञापन
Incident: Two parties opened fire in Manipur, one injured; Miscreants set fire to the saw mill, it burnt to as
police crime - फोटो : istock

विस्तार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसक घटनाएं देखने मिली है। शुक्रवार को ग्रामीण स्वयंसेवक और अज्ञात समूह लोगों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अज्ञात हमलावारों को खोज रही है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार सुबह मणिपुर के थौबल जिले के हिरोक गांव का है। हिरोक गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों का समूह, जिनके पास बंदूक थीं, उन्होंने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच गांव के एक स्वयंसेवक निंगथौंजम जेम्स सिंह को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से आसपास के लोगों मे ंअफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश में लग गए। एक घंटे तक जारी रही इस गोलीबारी के लोग अवाक हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब घरों में कैद हैं। पुलिस इलाके के आस-पास छानबीन कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सुबह हुई गोलीबारी की आवाज से स्थानीय लोग भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह की है, लगभग एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही। गोलीबारी की सूचना मिलते ही केंद्रीय और राज्य पुलिस दल को भेजा गया था। एक व्यक्ति घायल हुआ, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


बदमाशों ने आरा मिल ने लगा दी आग
कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को थौबल जिले के पास स्थित ककचिंग जिले के पल्लेल की आरा मिल में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों की माने तो सूचना मिलते ही बचाव दस्ते को भेजा गया, लेकिन तब तक मिल जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस उन बदमाशों को ढूंढने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed