फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In this school a gold coin and rs 5000 will be given for the admission of children

अनोखी पहल : इस स्कूल में एडमिशन पर मिलेगा सोने का सिक्का

Wed, 04 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Updated Wed, 04 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
In this school a gold coin and rs 5000 will be given for the admission of children
हमारे देश में शिक्षा की स्थिति बद से बदतर है। अभी भी कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं जहां स्कूलों में बच्चे बस नाममात्र के हैं। इसका सीधा कारण है स्कूलों में बच्चों का एडमिशन न होना। लेकिन तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों ने एक बेहतरीन नमूना पेश किया है। यहां स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों को करीब पांच हजार रुपये, एक सोने का सिक्का और दो सेट स्कूल यूनिफॉर्म दिया जा रहा है। हालांकि यह ऑफर एडमिशन लेने वाले पहले 10 बच्चों को ही मिलेगा। 
विज्ञापन


स्कूल के हेडमास्टर राजेश चंद्रकुमार वाय ने बताया कि बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए किया जा रहा उनका प्रयास अब धीरे-धीरे रंग ला रहा है। उनकी इस योजना के तहत तीन बच्चों का स्कूल में नामांकन हो भी चुका है जबकि तीन अन्य बच्चों ने नामांकन की इच्छा जाहिर की है। 
विज्ञापन


दरअसल, अन्नूर के कोनारपलायम गांव में स्थित इस स्कूल की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी। तब यहां करीब 165 बच्चे पढ़ते थे। लेकिन फसल नुकसान होने की वजह से वहां के ग्रामीण धीरे-धीरे दूसरे जगहों पर पलायन कर गए, जिसका असर यहां के स्कूल पर भी पड़ा। 1990 के दशक के अंत तक ऐसी हालत हो गई कि स्कूल में महज 10 बच्चे बच गए। अब चूंकि इलाके में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का भी क्रेज बढ़ गया था, इसलिए लोग वहां अपने बच्चों का नामांकन कराने से भी कतराने लगे और जो बच्चे स्कूल में थे वो भी धीरे-धीरे स्कूल छोड़कर जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने स्कूल बंद करने का किया है फैसला

हेडमास्टर राजेश चंद्रकुमार ने बताया कि पांच साल पहले जब उन्होंने स्कूल ज्वाइन किया था तब यहां महज 2-3 बच्चे थे। उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन फिर भी वह महज 6 बच्चों का ही नामांकन करा पाए। अब चूंकि स्कूल में 10 से भी कम बच्चे थे, इसलिए राज्य सरकार ने बच्चों और शिक्षकों को पड़ोसी स्कूलों में ट्रांसफर कर स्कूल बंद करने का फैसला किया। 

इसके बाद राजेश ने इस मुद्दे पर गांव वालों के साथ एक बैठक की और बच्चों को प्रोत्साहित करने का विचार पैदा किया, ताकि वो स्कूल में नामांकन करा सकें। इसके लिए गांव के ही एक कारोबारी ने स्कूल में नामांकन कराने वाले बच्चों के लिए पांच हजार रुपये और एक सोने का सिक्का देने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीणों का यह अनोखा प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर स्कूल को बंद नहीं होने देना चाहते। यह स्कूल उनके गांव की शान है और इसे बचाने के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed