फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the last decade on average 38 percent houses in seven major cities have become expensive

पिछले एक दशक में सात प्रमुख शहरों में औसतन 38 प्रतिशत महंगे हुए मकान

Fri, 12 Jun 2020 06:25 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
In the last decade on average 38 percent houses in seven major cities have become expensive
शहरों में घरों की औसत कीमतों में 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ

देश के सात बड़े शहरों में पिछले एक दशक के दौरान घर औसतन 38 प्रतिशत महंगे हुए हैं। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी दी है। 2000 से 2009 के दौरान घरों के दाम औसतन 52 प्रतिशत बढ़े थे। एनारॉक ने शुक्रवार को कहा कि इससे पिछले दशक यानी 2000-2009 के दौरान घरों या फ्लैटों की औसत कीमत में 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2000 में यह 2,490 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो 2009 में बढ़कर 3,784 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।

विज्ञापन


एनारॉक ने कहा कि पिछले दशक यानी 2010 से 2020 की पहली तिमाही तक सात प्रमुख शहरों में घरों की औसत कीमतों में 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इन शीर्ष सात शहरों में घरों की औसत कीमत 2010 में जहां 4,063 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, वह अब बढ़कर 5,599 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम औसतन 19 प्रतिशत बढ़े

मुंबई की एनारॉक एक प्रमुख संपत्ति सलाहकार कंपनी है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की आय 36 प्रतिशत बढ़कर 256 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले दश में पुणे में घरों के दाम सबसे अधिक 67 प्रतिशत बढ़े। 2010 में जहां यह औसतन 3,300 रुपये प्रति वर्ग फुट था, वहीं जनवरी-मार्च, 2020 में यह बढ़कर 5,510 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


2002 से 2009 के दौरान पुणे में घर औसतन 52 प्रतिशत महंगे हुए थे। बंगलूरू में इस दौरान संपत्ति की औसतन कीमतों में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान वहां घरों की कीमत 3,345 रुपये प्रति वर्ग फुट से 4,975 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई। हैदराबाद में यह 45 प्रतिशत बढ़कर 2,897 रुपये से 4,195 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।

कोलकाता में संपत्ति के दाम 44 प्रतिशत बढ़कर 3,050 रुपये से 4,385 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गए। मुंबई महानगर क्षेत्र में घरों की कीमतें 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7,965 रुपये से 10,610 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गई। 2000 से 2009 के दौरान वहां संपत्ति के दाम 67 प्रतिशत बढ़े थे। चेन्नई में घरों के दाम 20 प्रतिशत बढ़कर 4,100 से 4,935 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गए।


पिछले दशक के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में घरों के दाम औसतन 19 प्रतिशत बढ़े हैं। यह 3,850 रुपये प्रति वर्ग फुट से 4,580 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गए हैं। 2000 से 2009 के दौरान दिल्ली-एनसीआर में संपत्ति के दाम औसत 34 प्रतिशत बढ़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed