{"_id":"59d42b6f4f1c1bbf538b57df","slug":"in-terror-funding-case-nia-interrogate-to-mla-sheikh-abdul-rashid","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी फंडिंग मामले में विधायक शेख अब्दुल रशीद से NIA ने की 6 घंटे पूछताछ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी फंडिंग मामले में विधायक शेख अब्दुल रशीद से NIA ने की 6 घंटे पूछताछ
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के विधायक शेख अब्दुल रशीद से पूछताछ की है। रशीद इंजीनियर के नाम से मशहूर विधायक पर घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के लैनगेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रशीद से जांच एजेंसी ने 6 घंटे तक पूछताछ की और बुधवार को दोबारा पेश होने को कहा। एनआईए मुख्यालय से बाहर निकलने पर प्रतीक्षा कर रहे मीडिया कर्मियों के सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ISIS को इस आतंकी ने पहुंचाए थे 40 लाख, यहां से हुआ था गिरफ्तार...
विज्ञापन
बस इतना ही कहा कि अभी पूछताछ चल रही है, इसलिए इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। रशीद मुख्यधारा के पहले नेता हैं, जिनको एनआईए ने समन किया है।
ये भी पढ़ें- घाटी में टेरर फंडिंग केस में शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, 27 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी
रशीद ने कहा कि जब मीडिया में मेरे नाम से ट्रायल होने लगा तक वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर के पास पहुंचे और जांच कराने की पहल की। विधायक ने कहा कि उनके पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है और उन्हें न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास है।