फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In PACL ponzi scam case ED seized assets worth Rs 472 crore in Australia

पोंजी स्कीम घोटालाः ईडी ने ऑस्ट्रेलिया में 472 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Mon, 08 Jan 2018 07:10 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
In PACL ponzi scam case ED seized assets worth Rs 472 crore in Australia
प्रवर्तन निदेशालय

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निर्मल सिंह भंगू के पीएसीएल (पर्ल समूह) के पोंजी स्कीम घोटाला मामले में ऑस्ट्रेलिया में शेयर और अचल संपत्ति सहित 472 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की है। पर्ल समूह, उसके निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने 2015 में आपराधिक केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


ईडी के अनुसार पीएससीएल की जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है उनमें माईरिसॉर्ट्स ग्रुप 1 पीटीवाई लिमिटेड और सैंक्चुअरी कोव की संपत्ति शामिल हैं। पीएसीएल ने 2009 से 2014 के बीच अपनी 43 फ्रंट कंपनियों के जरिए पोंजी स्कीम चलाकर भारी-भरकम रकम इकट्ठा की और अपने समूह की कंपनई पीआईपीएल में 650 करोड़ रुपये का निवेश किया।
विज्ञापन


पीआईपीएल ने इसे आगे निवेश कर दिया। पीएसीएल को पांच करोड़ निवेशकों से जुटाए गए 49,100 करोड़ रुपये वापस करने हैं। इसमें मूल धन, रिटर्न और ब्याज राशि भी शामिल है।मालूम हो कि  सीबीआई और ईडी के अलावा सेबी भी पीएसीएल की जांच कर रहा है। सेबी की जांच के अनुसार इस समूह पर निवेशकों से रीयल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए पोंजी स्कीम के नाम पर भारी-भरकम राशि जुटाने का आरोप है। इस स्कीम के लिए उसने किसी प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed